Cyber Security क्या है? आज के समय में साइबर सिक्यूरिटी हमारे लिए क्यों जरुरी है!

Cyber Security In Hindi : आज के भाग दौड़ के जीवन में शरीरिक बीमारी से परेशानी होती है लेकिन इसके अलांवा भी परेशानियाँ है जो मनुष्य के जीवन में कभी भी आ सकती है |

जिस तरह से शरीर को देखभाल करना आवश्यक होता है उसी प्रकार लैपटॉप मोबाइल जैसे उपकरणों को नजर में रखना होता है | अगर आप साइबर सिक्यूरिटी मजबूत नहीं रखते है तो लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल के सभी डेटा चोरी हो सकता है |

cyber-security-in-hindi

साइबर सिक्यूरिटी कमजोर होने की वजह से कंप्यूटर के दस्तवेज, बैंक डिटेल्स से वंचित होना पड़ेगा | यहाँ तक की बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है | आइये जानते है Cybersecurity मजबूत कैसे करें?

 

Cyber Security क्या है?

जब किसी डिवाइस, मोबाइल, कंप्यूटर, नेटवर्क से डेटा चोरी होने से बचाने के लिए उपायों को किया जाता है उसे साइबर सिक्यूरिटी कहते है | साइबर सिक्यूरिटी के लिए लोग तरह तरह के ट्रिक्स अपनाते है जो आज वेबसाइटहिंदी.कॉम के पोस्ट में जानेंगे | (इसे भी पढ़ें बीएसएनएल कॉलर ट्यून मोबाइल से सेट कैसे करे?)

Cyber Security In Hindi: साइबर सिक्यूरिटी हमारे लिए क्यों जरुरी है?

साइबर सिक्यूरिटी को इग्नोर करना मतलब अपने आप को धोखा देना होता है | आज के समय में टीवी, मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, इन्टरनेट हर घर में मौजूद है | जिसका उपयोग घर से लेकर ऑफिस इस्तेमाल किया जाता है |

ऐसे में आपका डॉक्यूमेंट मोबाइल और लैपटॉप में Available होता है | अगर आप सुरक्षा के लिए कोई कवच नहीं लगाते है तो आपका डाटा खराब हो सकता है | इससे बचने के लिए Cyber Security इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है | (इसे भी पढ़ें EVM मशीन कहाँ बनती है? ईवीएम निर्माता कंपनी और मूल्य को जानिए |)

साइबर अटैक से बचने का तरीका हिंदी में |

ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी भी माध्यम में पर्सनल डाटा सुरक्षित रखने के लिए कुछ Important उपाय है जिसको करना अत्यंत अनिवार्य होता है | जिसके बाद कहीं हद तक आपका नुकसान नहीं होगा |

(1.) स्ट्रोंग पासवर्ड का चुनाव करें|

जैसा की हम जानते है किसी भी चीज को लॉक करना सुरक्षा का सबसे बड़ा आप्शन है | यहाँ तक की आप कभी घर से बाहर जाते है तो दरवाजे पर मजबूत ताला का इस्तेमाल करते है | उसी तरह लैपटॉप, मोबाइल और Social साईट को बचाने के लिए Strong Password बनाना आवश्यक होता है |

आज के युवा जल्दी open करने के चक्कर में आसान पासवर्ड का इस्तेमाल करते है | जिसके कारण उन्हें साइबर से खतरा अधिक बढ़ जाता है | इसीलिए हमेशा स्ट्रोंग पासवर्ड का इस्तेमाल करें | (इसे भी पढ़ें सिम कार्ड का एक कोना कटा क्यों होता है?)

(2.) System Update रखें |

जैसा की आप जानते है मोबाइल और कंप्यूटर में समय – समय पर अपडेट मिलता रहता है | लेकिन कुछ यूजर इग्नोर कर देते है | लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्यूंकि ऑपरेटिंग सिस्टम की ओर से कुछ न कुछ बदलाव किया जाता है जिसमे से डिवाइस कंपनी द्वारा सिक्यूरिटी पर भी ध्यान दिया जाता है |

हर दिन नए -नए तरीका जोड़े जाते है ताकि शातिर चोर आपके पास पहुँच न सकें | इसीलिए नए अपडेट आने पर तुरंत अपडेट करें |

(3.) एंटीवायरस का इस्तेमाल करें |

कंप्यूटर और मोबाइल के लिए एंटीवायरस इस्तेमाल करना आवश्यक होता है | क्यूंकि आये दिन हम सभी कंप्यूटर और मोबाइल में इन्टरनेट से सॉफ्टवेयर या एप डाउनलोड करते है | लेकिन आपको ये पता नहीं होता है की किस साईट पर वायरस अधिक होते है |

मोबाइल और लैपटॉप को Scan करते रहने के लिए एंटीवायरस का उपयोग जरुर करें | इससे आपका डिवाइस 99% सुरक्षित रह सकता है | (इसे भी पढ़ें गोद भराई क्या है? इस रस्म में क्या होता है!)

(4.) अनजान वाई फाई का इस्तेमाल न करें |

फ्री में वाई फाई इस्तेमाल करने से खतरा तब बना रहता है जब आप किसी अनजान जगह या अनजान लोगो से डिवाइस कनेक्ट करते है | यहाँ तक की आपको पब्लिक Place से भी फ्री में Wifi यूज नहीं करना चाहिए |

(5.) अनजान लिंक से दूर रहें |

आजकल अनजान लिंक से भी सावधान रहना जरुरी है | क्यूंकि वो लिंक आपका डेटा हैक करवा सकता है | आपको उसी लिंक पर क्लिक करना चाहिए जिसको आप जानते है | अगर आपको लिंक के बारे में पता नहीं है या कुछ अलग टाइप का यूआरएल लग रहा है तो क्लिक न करें | (इसे भी पढ़ें Signal App क्या है? 2021 में सिगनल एप का यूज whatsapp की तरह यूज कैसे करें !)

Conclusion

वेबसाइटहिंदी.कॉम के पोस्ट में Cyber Security In Hindi के बारे में बताया गया है | अगर आप अपने डिवाइस को बचाना चाहते है तो पोस्ट में बताये गए ट्रिक्स को जरुर अपनाये |

1 thought on “Cyber Security क्या है? आज के समय में साइबर सिक्यूरिटी हमारे लिए क्यों जरुरी है!”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top