अपामार्ग (Apamarg) क्या है? फायदा और नुकसान |

Last updated on July 26th, 2023 at 08:03 pm

जड़ी-बुट्टी से फायदे की बात करे तो अपामार्ग ऐसा वरदान है जिसको आयुर्वेदिक दवाई के रूप में उपयोग कर सकतें है | ये दवाइयाँ मानव शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है | अगर आप अपामार्ग के  पौधे  के बारे में जानना चाहते है तो अपामार्ग क्या है? को जानना आवश्यक है |

अपामार्ग का पौधा हर गाँव, बगीचे के आसपास आसानी से मिल जाता है | इस पौधें में बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होतें है | Apamarg Plant का उपयोग बवासीर, पाचन संबंधी समस्या, दन्त दर्द, मासिक धर्म संबंधी समस्या में किया जाता है |

अपामार्ग-क्या-है
अपामार्ग क्या है?

अपामार्ग के पौधे से लगभग हर लोग परिचित होता है लेकिन लोग ये नहीं जानते है की इसका नाम क्या है? और फायदा नुकसान किस प्रकार होता है? Apamarg Benefits And Side Effects In Hindi.

 

अपामार्ग क्या है? What Is Apamarg In Hindi

अपामार्ग को हिंदी में अपामार्ग / चिरचिटा /लटजीरा / चिरचिरा , वानस्पतिक नाम एकायरेन्थिस एस्पेरा (Achyranthes Aspera) तथा अंग्रेजी में प्रिकली चाफ फ्लावर ( Prickly Chaff Flower) कहा जाता है | इस पौधे की डंठल लाल रंग की होती है |

चिरचिरा का पौधा बारिश के मौसम शुरू होते ही अंकुरित होने लगता है | इस पौधे के बिज चावल जैसा होता है | अगर बात करें इसकी प्रजातियां के बारे में तो यह दो प्रकार के होता है सफेद अपामार्ग और लाल अपामार्ग | जिसका उपयोग चिकित्सा के रूप में कर सकते है |

पौधे में जो फुल लगता है उसका कलर बैगनी और लाल जैसा दिखाई देता है | अगर आप पत्तियों से पहचानने की कोशिश करते है तो सबसे पहले पत्तों पर सूक्ष्म दाग को गौर से देखना होगा जो लाल रंग के होते है |

अपामार्ग के फायदे – Latjeera Ke Fayde

चिरचिरा के फायदा और नुकसान होता है | अगर आप अच्छे से सही स्थिति में उपयोग करते है तो फायदा मिलेगा | जो इस प्रकार है |

(1.) पेट की बीमारियों के लिए फायदेमंद है अपामार्ग

अगर आप पेट दर्द, उल्टी से परेशान है या पेट में कीड़े से परेशानी हो रही है तो अपामार्ग पौधे को उपयोग में ले सकतें है | पेट में इन्फेक्शन जैसी समस्या होने पर भी चिरचिरा के पौधे को उपयोग कर सकते है | अपामार्ग के पौधे के पत्तियों से जूस निकलकर सेवन करना चाहिए | (इसे भी पढ़ें एसआईपी क्या है? SIP से पैसे कमाई करने का तरीका)

 

(2.)  खांसी-जुकाम में अपामार्ग का उपयोग

मौसम बदलने या सर्द गर्म से आये दिन लोगों में खांसी – जुकाम जैसी समस्या होती रहती है | इस तरह की समस्या होने पर पौधे के फुल या पत्तियों को उपयोग करने से समस्या में राहत मिल सकता है |

(3.) अपामार्ग का उपयोग डायबिटीज में

अपामार्ग के पौधे बहुत सारे गुणों से भरपूर होता है | जिससे डायबिटीज के रोगी को राहत मिल सकती है | पौधे में एंटीडायबिटिक इफेक्ट पाया जाता है जिसके बाद ब्लड शुगर को कम किया जा सकता है | अगर आप फूलों का जूस देतें है तो आसानी से डायबिटीज में राहत मिलेगा | (इसे भी पढ़ें बैंक ऑफ बरौदा (Bank Of Baroda) के अंतर्गत विभिन्न पद 2021 भर्ती)

(4.) दांत में दर्द होने पर उपयोगी है अपामार्ग

मसूड़ों में खून, दांतों में दर्द जैसी समस्या होने पर अपामार्ग  बहुत उपयोगी है | अगर आप मसूड़ों की मजबूती चाहते है तो इसके डंटल से दातुन करने पर फायदा मिलता है |

(5.) अपामार्ग से किडनी की बीमारियां दूर करें |

किडनी की समस्या में व्यक्ति को बहुत सारे परेशानियां होती है | किडनी से परेशानी होने पर शख्स को लटजीरा के पत्तियों को पीसकर जूस का सेवन करने से फायदा मिलता है | (इसे भी पढ़ें इंडियन कोस्ट गार्ड (भारतीय तटरक्षक) कैसे बने?)

(6.) बवासीर  में अपामार्ग के फायदे

किसी शख्स को पाइल्स की समस्या होने पर दर्द से खून बहने तक परेशानी होती रहती है | अगर आपका भी पेट साफ नहीं रहता है और बवासीर जैसी समस्या होती है तो Chirchira के  के बीजों को पीसकर सेवन करने से फायदा मिल सकता है |

(7.) हृदय रोग दूर करता है अपामार्ग

हृदय रोग की समस्या होने पर रोगी के ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट होने लगती है | जिससे रोगी समस्या से घिर जाता है | अगर आप अपामार्ग के पौधे को नियमित उपयोग में लेते है तो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है | (इसे भी पढ़ें सिर दर्द क्यों होता है? कारण-लक्षण देखकर उपचार करने का तरीका)

अपामार्ग से नुकसान – Chirchira Ke Nuksan

अगर आप किसी विशेष प्रकार के दवाइयाँ ले रहें है तो आपको चिरचिरा का सेवन रोक देना चाहिए क्यूंकि अन्य दवाइयों के साथ लेने से परेशानी हो सकती है इसलिए डॉक्टर से सलाह करें |

जो महिला गर्भवती है उसे Apamarg से बचना चाहिए | गर्भवस्था में महिला को Chirchira लेने से दूर रहना बुद्धिमानी की बात हो सकती है |

बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को Apamarg Paudhe से दूर रहना चाहिए तथा कम उम्र के बच्चों को लटजीरा का सेवन करने से रोकना चाहिए |

 

Conclusion

इस पोस्ट में अपामार्ग क्या है? और Chirchira के फायदा नुकसान (Apamarg Benefits And Side Effects In Hindi) के बारे में बताया गया है | अगर आपको पोस्ट में बताये अनुसार समस्या होती है तो लटजीरा का उपयोग कर सकते है |

वेबसाइटहिंदी.Com के पोस्ट में यह भी बताया गया है की अपामार्ग के औषधि गुण,अपामार्ग का पौधा कहां मिलता है,अपामार्ग की जड़ फॉर नार्मल डिलीवरी,लटजीरा का उपयोग,अपामार्ग के बीज का उपयोग,अपामार्ग से पथरी का इलाज,चिरचिटा के बीज के फायदे,चिरचिटा के दुष्प्रभाव क्या होता है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top