Weight Loss Tips in Hindi: शरीर के वजन कम करने के उपाय

Last updated on January 9th, 2024 at 11:04 am

Weight Loss Tips in Hindi: शरीर के वजन कम करने के उपाय जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़िए और जानिए जल्दी से मोटापा कम करने के लिए किस टाइप के आहार का सेवन करना चाहिए | इस पोस्ट में खाने-पीने से लेकर रहन – सहन का टिप्स भी दिए गए है |

जैसा की हम जानते है अनेकों बिमारियों के वजह से मोटापा होने का चांस बढ़ जाता है | ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, सेक्स से संबंधित रोग होना, पाचन तंत्र से संबंधित, जंक फ़ूड का सेवन करना, समय पर खाना नहीं खाना, अधिक कैलोरी का खाना , खाने पर शरीर के वजन बढ़ता ही जाता है |

आज के समय में लोग प्राकृतिक तरीका को छोड़कर रास्ता भटक रहें है , जिसके वजह से उन्हें कई प्रकार के समस्याएं हो रही है | इस पोस्ट में कुछ Weight Loss Tips  शेयर करने वाला हूँ ताकि आप अपने शरीर को फिट रख सकें | आइये जानते है वजन कम करने का उपाय |

Weight Loss Tips in Hindi.jpg

Weight Loss Tips in Hindi

Weight Loss करने के लिए खाने में भोजन के अलावा रहन सहन पर भी ध्यान देना होता है , जो इस प्रकार है |

आहार लेने में बदलाव

यदि अप शरीर में परिवर्तन करना चाहते है तो आपको खान – पान में बदलाव लाना ही होगा , ताकि आपका वजन कम हो सके |

सुबह में उठने के बाद गुनगुना या नार्मल पानी पीने की कोशिश करें |

दिन की शुरुआत भीगे बादाम अखरोट से कर सकते है |

सुबह- सुबह नाश्ते करते समय नाश्ते में प्रोटीन को शामिल करें जैसे चना / पनीर का रेसिपी

जब आप नाश्ते के बाद भोजन का सेवन करें तो खाने में बराबर हिस्सा में अनाज और प्रोटीन होना चाहिए | इसके साथ – साथ आपके थाली में अधिक मात्र में हरी शब्जियाँ शामिल होना आवश्यक है |

जब भी भरपेट भोजन करें उस समय एक या दो प्रकार के सलाद को शामिल करें |

पुरे दिन में एक बार फल / दही का सेवन करना अनिवार्य माना जाता है |

दोपहर के बाद भुने हुए चने, भुने हुए मखाने खाने की कोशिश करना चाहिए |

Weight Loss: वसा का सेवन

मानव शरीर में उतम वसा का होना आवश्यक है | यदि आप सही में शरीर में वसा प्राप्त करना चाहते है तो इन सभी चीजों का सेवन कर सकते है |

  • बादाम
  • अखरोट
  • सरसों
  • सूर्यमुखी
  • जैतून
  • कद्दू के बिज

इसे भी पढ़िए |

Weight Loss: प्रोटीन का सेवन

शरीर में मांसपेशियों को बनाने व ठीक करने के लिए प्रोटीन का सेवन करना जरुरी हो जाता है | आप अपने खाने में अंडा , पनीर, चिकन, छोले, दाल , राजमा, को शामिल कर सकते है | यदि इस प्रकार के भोजन खाने में  नहीं मिल रहा है तो सपप्लिमेंट का सेवन जरुर करें |

रीफाइंड कार्बोहाइड्रेट से दुरी बनाये |

बिमारियों को रोकने के लिए रीफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाले पदार्थों से दूर रहें | जैसे पास्ता, चीनी , सफ़ेद चावल , मैदा के रोटी , नुडल्स इत्यादि पदार्थों को इग्नोर करें , इसके जगह पर जवार, बाजरा, चोकर वाला रोटी का सेवन कर सकते है |

फाइबर की मात्रा

पेट की समस्याओं से बचने के लिए फाइबर की मात्रा बढ़ाना होगा | धीरे – धीरे भोजन में रेशेदार फल और हरे शब्जियाँ को शामिल करना जरुरी हो जाता है |

मल्टी विटामिन

यदि आप शरीर को स्वास्थ्य और बढियां रखना चाहते है तो मल्टी विटामिन का सेवन करना आवश्यक है | मल्टी विटामिन खरीदने के लिए डॉक्टर से परामर्श ले |

बुरी आदते छोड़े

  • रात में खाना खाने से बचना चाहिए |
  • खाने के बाद किसी भी प्रकार के मीठा खाने से बचना चाहिए |
  • खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक लेने से बचे |
  • खाने के बाद जूस पीने से बचिए |
  • Smoking जैसी चीजे सेवन करने से बचना चाहिए |

रहन-सहन में बदलाव करें |

ज्यादा देर तक न बैठे : अगर आप किसी कंपनी , ऑफिस में काम करते है तो ज्यादा देर तक न बैठे | यदि आप 3 घंटे से ज्यादा देर तक लगातार बैठे रहते है तो यह मोटापा का बहुत बड़ा वजह हो सकता है |

व्यायाम करें : एक मनुष्य को हर दिन कुछ न कुछ व्यायाम करना ही चाहिए | जैसा की आप जानते है व्यायाम करने से आपकी मांसपेशियां स्वास्थ्य रहती है |

खेलना : हर किसी के जीवन में खेल आवश्यक है | जैसे क्रिकेट , फुटबॉल , टेनिस, बैडमिन्टन, दौड़ लगाना चाहिए | इसमें से किसी भी एक खेल का चुनाव कर लेते है तो आपके शरीर के लिए यह सही हो सकता है |

तनाव कम करें

आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव होता ही है | यदि आप तनाव में रहते है तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है |

मेडिटेशन करें

जीवन में हर महिला / पुरुष को मेडिटेशन करना आवश्यक होता है | यदि आप मेडिटेशन करते है तो आपका मन शांत और स्वास्थ्य रहने के साथ शरीर से वजन कम करने में मदद करेगा |

भूख के अनुसार भोजन करना

बहुत सारे लोग भोजन करते समय स्वादिष्ट भोजन देखकर अधिक मात्रा में भोजन कर लेते है , ऐसे में उनका पेट भारी और अटपटा जैसा लगता है | एक मनुष्य को हमेशा भूख के अनुसार भोजन करना चाहिए |

अच्छी नींद की आवश्यकता

हर किसी को प्रयाप्त नींद लेना आवश्यक माना जाता है | यदि आप कम सोते है तो आपके शरीर में मोटापा का कारण हो सकता है, इससे आपका वजन भी बढेगा |

ओवर डाइटिंग से बचिए

भूख के अनुसार ही भोजन का सेवन करें | स्वास्थ्य रहते हुए वजन कम करने के लिए खाना खाते समय लैपटॉप , कंप्यूटर , मोबाइल या किसी गैजेट को नही छेड़ना चाहिए | इससे आपको पता भी नही होता और आप आवश्यकता से अधिक भोजन कर लेते है | आवश्यकता से अधिक भोजन करने के बाद आपके पाचन तंत्र ख़राब हो सकता है |

सकारात्मक सोंच

खाने से संबंधित सकारात्मक सोंच रखना चाहिए | ज्यादा बड़े प्लेट में खाने व ज्यादा खाने से नही होता है | यदि आप पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करते है तो आपके शरीर का वजन आटोमेटिक नार्मल हो जायेगा |

निष्कर्ष (conclusion)

इस आर्टिकल में शरीर के वजन कम करने के उपाय (Weight Loss Tips in Hindi) के बारे में डिटेल्स शेयर किया हूँ | इस पोस्ट में यह भी बताया गया है की वजन कम करने के लिए किस चीज पर विशेष ध्यान रखना चाहिए |

इसके अलावा भोजन में जरुरी चीजों को शामिल करने के लिए आवश्यक टिप्स को शेयर किया गया है जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है | इस तरह से हेल्थ से संबंधित पोस्ट पढने के लिए वेबसाइटहिंदी.com पर विजिट करें |

Scroll to Top