OBC Non Creamy Layer का सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनवाए?

OBC Non Creamy Layer का सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनवाए? किसी भी अच्छे नौकरी या बड़े स्कूल के एडमिशन कराने में ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर या क्रीमी लेयर का सर्टिफिकेट लगाना अनिवार्य हो जाता है |  ऐसे उम्मीदवारों का मन होता है की कैसे भी कर के Creamy Layer का प्रमाण पत्र बना ले |

जैसा की आप जानते है हाल ही में बिहार के प्रधान शिक्षक के भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रकाशित किया गया है जिसमें OBC से नॉन क्रीमी लेयर का सर्टिफिकेट मांगा जाता है | अगर आप OBC Non Creamy Layer का सर्टिफिकेट एप्लीकेशन में लगा देते है तो आपको आरक्षण के रूप में 27 % का छुट मिलता है |

obc-non-creamy-layer-apply-online-hindi

इसी तरह से राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार का ओबीसी (Other Backward Class) नॉन क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट Online Apply कर पायेंगे | सरकारी वेबसाइट से दो प्रकार से क्रीमी लेयर Certificate बनाया जाता है | आप अपने जरुरत के अनुसार राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन कर सकते है |

 

OBC Non Creamy Layer कहां से बनवाए?

ओ बी सी नॉन क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट बनाने के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन का सहारा लिया जाता है | इसमें से आप दो तरह से क्रीमी लेयर व नॉन क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट बना सकते है , लेकिन इस आर्टिकल में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने का तरीका बताया हूँ |

ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर का सर्टिफिकेट कहां से बनाये?

ओ.बी.सी नॉन क्रीमी लेयर का पंजीकरण सबसे पहले अंचल स्तर पर किया जाता है | अंचल स्तर पर पंजीकरण करने के बाद ही अनुमंडल स्तर पर बनाने का प्रक्रिया होता है | (इसे भी पढ़िए NIOS अध्ययन सामग्री नहीं मिलने पर क्या करें?)

अंचल स्तर पर – Block Level

अनुमंडल स्तर पर – Sub-Division Level

जिला स्तर पर – District Level

 

OBC Non Creamy Layer का सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनवाए?

 

नॉन क्रीमी लेयर का सर्टिफिकेट बनाने के लिए सबसे पहले Serviceonline.Bihar.Gov.In के वेबसाइट पर जाए | वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Rtps का Homepage दिखाई देता है | (इसे भी पढ़िए Paynearby Password Forgot कैसे करें?)

स्टेप 1

नॉन क्रीमी लेयर के लिए आवेदन करना चाहते है तो सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर अकाउंट क्रिएट करना होगा | अकाउंट क्रिएट करने के बाद मात्र 5 मिनट में आवेदन भर सकते है , लेकिन यह जरुरी नही है की आवेदन करने के बाद ही Apply किया जा सकता है |

आगे बढ़ने के लिए लोगिन के आप्शन पर क्लिक करें |

rtps-online

स्टेप 2

यहाँ पर एक Popup पेज Open होनेवाला है जिसमें ऑनलाइन करने से संबंधित सावधानियां दिया हुआ है | आगे बढ़ने के लिये “लोगिन के लिए आगे बढे” के ऑप्शन पर क्लिक करें |

boc-creamy-layer

स्टेप 3

इस स्क्रीन पर Login पेज दिखाई देगा | अगर आपके पास User Id और पासवर्ड है तो बॉक्स में दर्ज कर Captcha भरें  | इसके बाद Login के ऑप्शन पर क्लिक करें |

online-apply

स्टेप 4

इस पेज पर अकाउंट में Login हो गए है | ऑनलाइन आवेदन करने के लिए Apply For Services पर क्लिक कर View All Available Services के ऑप्शन पर क्लिक करें |

obc-non-creamy-layer-in-hindi

स्टेप 5

इस पेज पर बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे | आवेदन करने के लिए दिए गए बॉक्स में Non Creamy Layer दर्ज कर सर्च करें | आपके सामने कुछ आप्शन दिखाई देगा | यहाँ पर यह चुनाव करना है की आप Gov. Of Bihar का सर्टिफिकेट बनवाना चाहते है या Gov. Of India का सर्टिफिकेट बनवाना चाहते है |

आगे बढ़ने के लिए Issuance Of Non Creamy Layer Certificate (For The Purpose Of Govt. Of Bihar) At RO Level इस ऑप्शन पर क्लिक करें |

Issuance Of Non Creamy Layer Certificate

स्टेप 6

इस पेज पर एक फॉर्म Open होता है | इस फॉर्म में सभी डिटेल्स भरने होंगे |

आवेदक के पर्सनल डिटेल्स के साथ , आय का विवरण , आधार नंबर और आय प्रमाण पत्र से संबंधित डिटेल्स भरना होता है | अगर आप सभी डिटेल्स के बारे जानना चाहते है तो यूटूब विडियो जरुर देखिए | अंत में Captcha भरने के बाद Proceed बटन पर क्लिक करें |

obc
obc

स्टेप 7

आपके स्क्रीन पर एक पॉपअप पेज Open होता है | यहां पर कहा जा रहा है की आप अपना डिटेल्स का मिलन कर ले क्यूंकि गलत ऑप्शन को अभी सुधार किया जा सकता है | अगर आपका फॉर्म ठीक से भरा गया है तो Ok बटन पर क्लिक करें |

ok

स्टेप 8

अगर आप आधार नंबर दर्ज किए होंगे तो आपके आधार से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक Otp प्राप्त होगा | इस Otp को बॉक्स में टाइप कर Validate के ऑप्शन पर क्लिक करें |

non-layer

स्टेप 9

इसी स्क्रीन पर एक छोटा सा Popup पेज Open होता है जिसमें Aadhar Verified लिखा होता है | आगे बढ़ने के लिए Ok बटन पर क्लिक करें |

 

स्टेप 10

इस पेज पर Declration दिया हुआ है यानि की घोषणा पत्र, अगर आप डिटेल्स पढना चाहते है तो जरुर पढ़िए |

 

इस पेज से आगे बढ़ने के लिए Attach Annexure के बटन पर क्लिक करें |

aadhaar-verified

स्टेप 11

इस स्क्रीन पर प्रमाण पत्र Upload करने का ऑप्शन दिया हुआ है | सेलेक्ट किए गए प्रमाण पत्र जैसे : शपथ प्रमाण पत्र, निवस प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र को अपलोड करें |

डॉक्यूमेंट Upload करने के बाद Save Annexure के ऑप्शन पर क्लिक करें |

upload

स्टेप 12

इस पेज पर एप्लीकेशन का Preview दिखाई देगा | अगर सबकुछ सही है तो Submit बटन पर क्लिक करें |

submit-obc

स्टेप 13

यहाँ पर Acknowledgment दिखाई देगा, यानि की आप Receipt डाउनलोड कर लेते है तो सर्टिफिकेट निकालते वक्त एप्लीकेशन नंबर की जरुरत 100% होती ही है |

Export To Pdf के बटन पर क्लिक कर पीडीऍफ़ डाउनलोड करें | इस तरह से OBC Non Creamy Layer Certificate डाउनलोड कर सकते है |

obcnoncreamylayer

Non Creamy Layer सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

क्रीमी लेयर या नॉन क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट बनाने व Apply करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आपके पास होना चाहिए, जो इस प्रकार है |

  • शपथ पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड

youtube विडियो देखिए |

निष्कर्ष (Conclusion)

वेबसाइटहिंदी.कॉम के पोस्ट में OBC Non Creamy Layer का सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनवाए? के बारे में फुल जानकारी शेयर किया गया है | पोस्ट में यह भी बताया गया है की ऑनलाइन आवेदन करने के लिए किस प्रकार की डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है |

अगर आप क्रीमी लेयर का सर्टिफिकेट ऑनलाइन Apply करना चाहते है तो पोस्ट में दिए गए वेबसाइट हिंदी के विडियो को देखिए | विडियो में Apply करने का फुल Process बताया गया है | इसके अलावा Website Hindi Youtube Channel को सब्सक्राइब भी कर सकते है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top