Chandrayan 3 क्या है? और चंद्रयान 3 का काम क्या है!

Last updated on December 13th, 2023 at 08:21 pm

Chandrayan 3 क्या है? और चंद्रयान 3 का काम क्या है! इन सभी सवालों का जबाब पूरी दुनियां जानना चाहती है | आपको बता दूँ इसरो के द्वारा अनेको महत्वपूर्ण जानकारियां प्रकाशित की गयी है | जिसको सुनने के बाद यह पता चल जायेगा की चंद्रयान थ्री को चाँद पर भेजने से फायदा क्या होगा |

वेबसाइट हिंदी के इस आर्टिकल में चंद्रयान और चाँद से जुडी अनेको रहस्यमयी बातों को बताने वाला हूँ जिसको जानना हर कोई चाहता है | जैसा की आपको पता है Chandrayan 3 को 14 जुलाई 2023 को 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से लांच कर दिया गया है |

Chandrayan 3 kya hai

चंद्रयान 3 को लांच होने के बाद हर भारतीय को आगे के बारे में जानने की ईच्छा हो रही है | यदि आप चंद्रयान मिशन के बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़िए | इस इस आर्टिकल में एक विडियो भी लगाया गया है जिसको आप अपने फ़ोन में देख सकते है |  सबसे पहले बात करते है चंद्रयान 3 क्या है?

Chandrayan 3 क्या है?

चंद्रयान 3 इसरो (ISRO) द्वरा निर्माण किया गया तीसरा चन्द्र मिशन है, जिसको चाँद पर खोजबीन करने के लिए 14 जुलाई 2023 को छोड़ा गया है | इस चंद्रयान में चंद्रयान 2 जैसा ही रोवर और लैंडर लगी हुई है |

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का कहना है की चंद्रयान 3 को चाँद के सतह पर भेजने का मतलब यह है की वहां से बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है | चन्द्रमा पर चंद्रयान 3 का लैंडिंग सफल होने के लिए भारत के प्रमुख वैज्ञानिक लगे हुए है |

Chandrayan 3 लौंच करने का समय

चंद्रयान को लौंच करने का समय पहले से ही तय कर लिया गया है की इसरो द्वारा चंद्रयान तीन को कब छोड़ना है | चंदा मामा तक जाने के लिए चंद्रयान को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया था | कहने का मतलब यह है की सभी पार्ट को चेक करके ही रखा गया था |

वहीँ चंद्रमा तक चंद्रयान को लौंच करने के लिए 14 जुलाई 2023 को 2:35  बजे लौंच किया किया गया था | वहीँ चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर जाते समय अनेको प्रकार के जानकारी प्राप्त करना है |

चंद्रमा तक जाने में चंद्रयान 3 को लगने वाला समय

चंद्रयान 3 को चन्द्रमा (चंदा मामा) तक जाने में 42 दिन का समय निर्धारित किया गया है | कहा जा रहा है की इस चंद्रयान को अनेको स्टेज से गुजरते हुए चन्द्रना के सतह पर जाना होगा |

चंद्रयान 3 को चंदा मामा के सतह पर उतरने का समय 23 अगस्त 2023 को 5 बजकर 47 मिनट का रखा गया है |

चंद्रयान 3 का मुख्य मिशन क्या है?

चंद्रयान तीन को चंद्रमा के सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कराना है |

चंद्रमा के सतह पर जाकर अवलोकन करना और सभी जानकारियों को पृथ्वी तक भेजना |

चंद्रमा के सतह पर संरचना के नारे में अच्छे से समझना और सभी तत्वों, पानी और मिट्टी के बारे में वैज्ञानिक प्रयोग करना |

Chandrayan 3 को किस जगह पर उतारा जायेगा?

जैसा की आपको पता है चंद्रयान 2 को भेजने में चंद्रयान को सफलता नहीं मिली थी | ऐसे में चंद्रयान थ्री को तैयार किया गया है |

चंद्रयान 3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 70 डिग्री अक्षांश पर भेजेगा, क्यूंकि यही से इसरो बहुत कुछ जानकारियां प्राप्त करना चाहता है | सबसे मुख्य बात यह है की इसको ठंडी रात के सेलेसियस -232 से बचन एक लिए दिन में ही लैंडिंग करेगा |

Chandrayaan-3 को बनाने में लगने वाली बजट क्या है?

2023 तक चंद्रयान 3 को बनाने में लगभग 615 करोड़ रुपये लगाये गए है | इस बजट में Isro ही इस तरह का मिशन Chandrayan 3 को बना सकता है |

चंद्रमा पर कैसे जायेगा चंद्रयान ३

चंद्रमा पर जाने के लिए इसरो द्वारा मिशन चंद्रयान 3 का निर्माण किया गया है | इस चंद्रयान को जाने में 42 दिन का समय लगेगा | वहीँ इस चंद्रयान तिन को श्री हरी कोटा से १४ जुलाई २०२३ को लौंच किया गया है |

कहा जा रहा है की पृथवी के इलिप्टिकल ऑर्बिट में चंद्रयान को २२ दिनों तक रहना होगा | इसके बाद इलिप्टिकल ऑर्बिट के दायरे को बढ़ाएगा और चंद्रमा के सतह की और बढेगा | इसके साथ कहा जा रहा है की 13 दिनों तक चंद्रमा का चक्कर भी लगाएगा |

चंद्रमा पर लैंडिंग होते ही रोवर रैप से बहार निकलेगा | इस तरह से Chandrayan 3 का लैंडिंग सफल होगा | सबसे मुख्य बात यह है की चंद्रयान के मुखयत तीन हिस्से है जो चाँद तक जाने में मदद करेगा |

इस आर्टिकल में Chandrayan 3 क्या है? और चंद्रयान 3 का काम क्या है! के बारे में पूरी जानकारी शेयर किया गया है | इस लेख में यह भी बताया गया है की चंद्रयान को चाँद तक पहुँचने में कितना समय लगेगा |

यह भी पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top