Tuesday, December 30, 2025
HomeInternetWi Fi Kya Hai: वाईफाई नेटवर्क का इस्तेमाल कैसे करें?

Wi Fi Kya Hai: वाईफाई नेटवर्क का इस्तेमाल कैसे करें?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Wi Fi Kya Hai? वाईफाई नेटवर्क का इस्तेमाल कैसे करें? Wireless Technology की शुरुआत क्यों और कैसे हुई? सभी सवालों का जबाब वेबसाइटहिंदी के इस आर्टिकल में पढ़िए |

जब से दुनियां में इन्टरनेट आया है तब से टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में हर तरह से विकास होने लगा है | सबसे पहले कंप्यूटर और इन्टरनेट आया तो सभी कार्य वायर के द्वारा होता था लेकिन Scientist द्वारा रिसर्च जारी रहा |

इसी तरह साल गुजरते गया और अंत में बहुत जरे टेक्नोलॉजी का खोज हुआ जिसमें से Wire Less Technology भी शामिल है | वायरलेस सर्विस के द्वारा एक डिवाइस से दुसरे डिवाइस में इन्टरनेट या डाटा ट्रान्सफर होने लगा |

Wi Fi Kya Hai
Wi Fi Kya Hai

आज के समय में सभी यूजर wifi के बारे में जानते है लेकिन उनको डिटेल्स में जानने के लिए Wi Fi क्या है? wifi network का इस्तेमाल कैसे करें? के बारे में पूरा डिटेल्स जानना होगा तो आइये जानते है वाईफाई क्या होता है? (What is Wi-Fi in Hindi)

Wi Fi Kya Hai

WiFi का पूरा नाम वायरलेस फिडेलिटी (Wi-Fi full form Wireless fidelity) है | वाई-फाई की शुरुआत 1991 में John O’Sullivan और John Deane द्वारा किया गया था | (इसे भी पढ़ें डिजिटल सिग्नेचर (Digital Signature) क्या होता है?)

Wi Fi एक ऐसी सर्विस है जिसकी सहायता से एक डिवाइस से दूसरा डिवाइस जोड़ सकते है या आप इन्टरनेट से बिना वायर के जुड़कर इन्टरनेट कनेक्शन स्थापित कर सकते है | इसलिए इसे (WLAN -Wireless Local Area Network) भी कहते है |

Wifi Technology कैसे काम करता है?

wifi एक ऐसा टेक्नोलॉजी है जिसका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (Wi Fi Kya Hai)के साथ किया जाता है | बहुत सारे यूजर के मान में यह सवाल होगा की आखिर वायरलेस टेक्नोलॉजी वर्क कैसे करता है और wireless टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए किस डिवाइस की जरुरत होती है? (इसे भी पढ़ें बंदूक का लाइसेंस कैसे बनवाएं योग्यता और ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका)

wifi का इस्तेमाल ज्यादातर कंप्यूटर, मोबाइल, स्मार्टफोन, प्रिंटर और अन्य वायरलेस डिवाइस में किया जाता है | ऐसे तो बहुत सारे डिवाइस में वाईफाई का आप्शन देखने को मिल जाता है लेकिन जिस डिवाइस में wifi नेटवर्क बनने का आप्शन नहीं होता है उस डिवाइस में Wireless Transmitter/Router/Hub की आवश्यकता होती है |

वायरलेस सिगनल का एरिया बनाने के लिए अभी इनफार्मेशन को Radio Waves में Convert करना होता है | जिसे वाईफाई जोन भी कहा जाता है | इस तरह लगभग 10 मीटर या इससे अधिक दुरी तक wifi नेटवर्क का सिगनल मौजूद होता है |

आपके मन में यह भी सवाल होगा की मोबाइल, लैपटॉप बिना एक्सटर्नल राऊटर के काम कैसे करता है? तो आपको बता दू mobile और laptop में पहले से वाईफाई Wireless Adapter इनस्टॉल होता है |

यही वजह है की लैपटॉप, डेस्कटॉप से अन्य डिवाइस में इन्टरनेट, ऑडियो, विडियो, फोटो को Radio Waves में Convert होकर पहुँच जाता है | लेकिन जिस डेस्कटॉप में यह सुविधा नहीं होता है | उस डिवाइस / सिस्टम में usb पोर्ट के द्वारा अलग से wireless Adapter लगाया जाता है | अब आप समझ गए होंगे कि wifi टेक्नोलॉजी कैसे काम करता है?

Wi Fi इस्तेमाल करने के फायदे

wifi से इन्टरनेट स्पीड बहुत ही तेज मिलता है वही डायरेक्ट मोबाइल से इन्टरनेट यूज करने पर स्पीड स्लो हो जाता है | (इसे भी पढ़ें DSLR Screen Guard क्या है? स्क्रीन गार्ड को Camera Screen Protector के लिए यूज कैसे करें?)

वाई फाई को किसी भी देश शहर में यूज कर सकते है |

वाई-फाई यूज करना फ्री होता है अगर कही से कनेक्शन मिल रहा हो |

आज के समय में हर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ट्रेन, बिग मार्किट में वाईफाई सेवा उपलब्ध है |

एक राऊटर का इस्तेमाल कर 5-10 मोबाइल,टेबलेट या लैपटॉप कनेक्ट कर सकते है |

wifi का इस्तेमाल कर इन्टरनेट डेटा के साथ ऑडियो, विडियो, फोटो और अन्य डाक्यूमेंट्स भेज सकते है |

WiFi से नुकसान

ऐसे देखा जाये तो वाई फाई से ज्यादा नुकसान नहीं है पर अगर सही से इस्तेमाल नहीं किया जाये तो कुछ परेशानियाँ हो सकती है |

जैसा की आप जानते है wifi का एक रेंज होता है जिसके अंतर्गत दोनों डिवाइस को होना चाहिए यानि की wifi का range 10 मीटर है तो इतने दुरी के अन्दर होना चाहिए |

wifi राऊटर में default पासवर्ड होता है इसलिए इसको सुरक्षित करना आपका काम है पर मोबाइल wifi का पासवर्ड स्ट्रोंग बना सकते है |

conclusion

websitehindi.com के पोस्ट में Wi Fi Kya Hai: वाईफाई नेटवर्क का इस्तेमाल कैसे करें? Wireless Technology की शुरुआत क्यों और कैसे हुई? सभी सवालों का जबाब हिन्दीमें दिया गया है | पोस्ट में यह भी बताया गया है की wifi का फायदे और नुकसान क्या होता है?

Abhishek Kumar
Abhishek Kumarhttps://websitehindi.com
I have done engineering. I like to help people. And writing this site from October 2016. websitehindi is a hindi blog to learn about Latest Update, Admit Card,Sarkari Results, Job Notification, inernet, basic Information, Banking, make mony, Educational, Technology and other guide.

Related Post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

recent post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here