Mi Credit Loan क्या है एमआई क्रेडिट लोन ऑनलाइन Apply करने का तरीका

Last updated on May 29th, 2021 at 03:39 pm

Mi Credit Loan क्या है एमआई क्रेडिट लोन ऑनलाइन Apply करने का तरीका : जब पैसे की जरुरत हो और आपके पास पैसे नहीं है उस स्थिति में लोन की आवश्यकता होती है | मार्किट में बहुत सारी कंपनियां मौजूद है जिसके द्वारा क्रेडिट लोन लिया जा सकता है |

पहले की तुलना में आज के समय में लोन मिलना बहुत ही आसान हो गया है इसके पहले Loan के लिए बैंकों का चक्कर लगाना पड़ता था फिर भी समय पर लोन मिलना असंभव था | परन्तु आज के समय में Mi Credit Loan बहुत ही आसानी से ले सकते है |

Mi-Credit-Loan-kya-hai
Mi Credit Loan

आज के समय में बहुत सारे यूजर को Smartphone खरीदने के लिए पैसे की जरुरत होती है | जिसके लिए कैश या  EMI पर फोन खरीद सकते है | आइये जानते है एमआई क्रेडिट लोन क्या है? और एम.आई लोन ऑनलाइन कैसे ले?

MI Credit Loan क्या होता है?

MI एक चीनी स्मार्टफोन कंपनी है जिसको शाओमी के नाम से भी जाना जाता है | अभी हाल ही वर्ष 2018 में Xiaomi ने “MI Credit Loan” के नाम से एक सर्विस शुरू की जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते है |

जिस ग्राहक के पास पैसे नहीं होता है वह एमआई लोन के माध्यम से शाओमी का स्मार्टफोन खरीद सकता है | यह सेवा उन्ही कस्टमर को मिलता है जिनके पास Xiaomi का Smartphone मौजूद है या वे खरीदना चाहते है |(इसे भी पढ़ें डिजिटल सिग्नेचर (Digital Signature) क्या होता है?)

इस तरह से शाओमी का फोन कोई भी ग्राहक ले सकता है | अब आप समझ गए होंगे की MI Credit Loan क्या है? और MI Loan की शुरुआत कब हुई |

लोन लेने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

एम आई से लोन लेने के लिए ग्राहक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज़ फोटो और ऑनलाइन Cibil Score सही होना चाहिए |

Mi Credit Loan के लिए Online Apply कैसे करे?

यूजर के दिमाग में सबसे बड़ा यह सवाल होता है की ऑनलाइन Mi से लोन कैसे ले तो आपको बता दू लोन लेने के लिए Websitehindi.Com के पोस्ट में बताये गए स्टेप को Follow करना होगा | (इसे भी पढ़ें बिजनेस पंजीकरण (Business Registration) कैसे करें | रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन करने का तरीका)

सबसे पहले Google Play Store पर जाये और Xiaomi द्वारा बनाये गए Mi Credit App को डाउनलोड व इनस्टॉल करें |

अब आपको एप द्वारा मांगी गयी Permission Allow करना है |

आगे बढ़ने के लिए Get Now पर क्लिक कर मोबाइल नंबर दर्ज करना है जिसके बाद Otp टाइप कर Proceed करें |

इसके बाद जरुरी डाक्यूमेंट्स Upload करना है | Document ऐड करने के  बाद फोटो भी Upload करें | अगर आप लोन के लिए योग्य है तो खाते का विवरण भरकर आगे बढे जिसके बाद पेमेंट के लिए आप योग्य है |

लोन लेने में लगने वाला समय

कंपनी से लोन लेने में ज्यादा समय नहीं लगता है क्यूंकि यह ग्राहक को ऑनलाइन लोन तुरंत प्रदान करना है | यह कंपनी मात्र 10-15 मिनट में ग्राहक को लोन देती है |

ग्राहक को लोन किसके द्वारा मिलता है?

शाओमी अपने ग्राहक को लोन देने के लिए बहुत सारी पॉपुलर ब्रांड्स के साथ पार्टनर्स के तौर पर है | जिसमें से Earlysalary, Credit Vidya, Aditya Birla Finance Limited, Zestmoney जैसी पॉपुलर कंपनियां शामिल है जहाँ से पर्सनल लोन की सुविधा मिल जाता है | (इसे भी पढ़ें Police Constable कैसे बने? पुलिस कांस्टेबल बनने के क्या करना होता है)

शाओमी से Loan कितने रुपए तक मिलता है?

अगर आप शाओमी का जरिए लोन लेना चाहते है तो न्यूनतम 1,000 रुपये से एक लाख रुपये का लोन मिल सकता है |

youtube विडियो देखें |

क्या Mi से Credit Loan लेना सुरक्षित है?

आगर आपके मन में इस तरह के सवाल है तो आपको बता दू यह हर तरह से Secure  है | अगर आप Loan लेना चाहते है तो घर बैठे  क्रेडिट स्कोर लोन के लिए रिक्वेस्ट Submit कर सकते है | क्यूंकि Amazon Web Service Cloud Infrastructure के साथ Xiaomi का पार्टनरशिप है | (इसे भी पढ़ें EVM मशीन कहाँ बनती है? ईवीएम निर्माता कंपनी और मूल्य को जानिए |)

एम आई लोन सेवा शुरू करने की वजह

लोन लेने का बहुत सारी वजह हो सकता है लेकिन Xiaomi का कहना है की अगर वह ग्राहकों को लोन देती है तो उन्हें बार-बार बैंकों का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा | या जिसके पास समय पर पैसे नहीं है उन्हें भी इस सर्विस का लाभ मिल सके |

Cibil Score क्या होता है?

Cibil Score ऐसा स्कोर होता है जिसके माध्यम से ग्राहक का पिछला क्रेडिट हिस्ट्री जान सकते है | सिबिल स्कोर 300 -900 के बीच होने पर यह तय किया जाता है की आपको लोन मिलेगा या नहीं | (इसे भी पढ़ें Rajasthan High Court के अंतर्गत Cadre of District Judge, 2020 हेतु आवेदन करें)

आपके बैंक खाते से लेन-देन और बचे हुए Credit के अनुसार सिबिल स्कोर तय होता है | जितना ज्यादा अंक होगा उनता ही लोन मिलने का संभावनाएं बढ़ जाता है |

लोन लेने के बाद क्या करें?

अगर आप Credit लोन ले रहें है तो आपको यह तय करना होगा की आपको लोन कितना लेना है | लोन लेने के बाद कंपनी पेमेंट के अनुसार 1.3% से 2.5% प्रतिमाह ब्याज़ दर तय करती है जिसको समय पर भरना आपका काम है |

आप अपने बजट के अनुसार तीन महीने से 3 साल के अन्दर में लोन Amount चूका सकते है |

Conclusion

इस आर्टिकल में Mi Credit Loan क्या है एमआई क्रेडिट लोन ऑनलाइन Apply करने का तरीका बताया गया है | पोस्ट में यह भी बताया गया है की Online Loan के लिए Apply कैसे करें |

मुझे उम्मीद है आपको यह जानकारियां पसंद आयी होगी | इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में बतायें |

Scroll to Top