Last Updated on 4 वर्ष by Abhishek Kumar
DIGILOCKER क्या है शिक्षक और बच्चो के लिए किस प्रकार उपयोगी है | : आइए इस पोस्ट में जानते है की डिजिटल लाकर को किस प्रकार से यूज किया जाता है और इसपर अकाउंट कैसे बनाए |
आपको पता ही होगा की आज के समय में अधिकतर work ऑनलाइन किया जा रहा है | +खास करके मोदी सरकार आने के बाद सभी चीजे ऑनलाइन हो चूका है | online होने से हम कभी – भी समय पर समस्या का हल कर सकते है|
फॉर्म ऑनलाइन , खतियान , बैंक से लेन – देन , मोबाइल रिचार्ज , बिल पेमेंट , शोपिंग , डॉक्यूमेंट ड्राइव करना , टिकट , होटल बुक , online अकाउंट create आदि ऑनलाइन कर सकते है |
⇒ DIGILOCKER क्या है ?
DigiLocker एक “डिजिटल लॉकर” सेवा है जो भारत सरकार द्वारा संचालित है जो भारतीय नागरिकों को आधिकारिक दस्तावेजों को संग्रहीत करने में सक्षम बनाता है। यह सेवा भौतिक दस्तावेजों को चलाने की आवश्यकता को कम करने की दिशा में है, और यह सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा भी है।
DELED CASE STUDY OF SCHOOL CHILD यहाँ से प्राप्त करें |
सरकारी एजेंसियों, शिक्षा प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के स्वामित्व दस्तावेजों और कुछ अन्य दस्तावेजों द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र को स्टोर कर सकते है | इसमे डॉक्यूमेंट रखने के लिए 1GB का space मिलता है |
इस सेवा को 2015 में देश के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था |
उस समय 10 MB तक space था लेकिन इसे बढाकर 1 जीबी कर दिया गया |
⇒ डिजिटल लाकर किस प्रकार उपयोगी है ?
हमारे देश के हर नागरिक के लिए Digilocker उपयोगी है |
प्रत्येक घर में जरुरी दस्तवेज होतें है | जैसे – मकान – जमीन का कागज , डॉक्यूमेंट ,
सर्टिफिकेट , फोटो आदि को डिजिटल लाकर में ऑनलाइन रख सकते है |
जिससे आपका दस्तवेज साफ सुथरा रहेगा | आप कभी – भी यूज कर सकते है |
अगर हमलोग दस्तवेज को संदूक या फाइल में बंद करके रखते है तो जंग या चित्ती लगने से कागजात ख़राब होने का डर रहता है | लेकिन डिजीलॉकर से बर्बाद नही होगा |
⇒ यह किस प्रकार सुरक्षित है ?
डिजिटल लॉकर में पासवर्ड लगाकर सुरक्षित रख सकते है |
जिस प्रकार इन्टरनेट बैंकिंग सुरक्षित है उसी प्रकार Digilocker भी सुरक्षा में है |
इसमे Bank की तरह आधार से वेरीफाई करना पड़ता है | जिससे आप एक ही अकाउंट create कर सकते है |
जबतक आप किसी third पार्टी को username और पासवर्ड नही देंगे
तबतक डिजिटल लॉकर सुरक्षित है | इसीलिए password को हमेशा याद रखें |
⇒ डिजीलॉकर पर अकाउंट कैसे बनाए ?
डिजी लॉकर पर अकाउंट बनाने के लिए https://digilocker.gov.in/ पर जाकर Sign Up पर क्लिक कीजिए |
Enter your mobile number बॉक्स में मोबाइल नंबर टाइप करके Continue पर क्लिक कीजिए |
अब आपके मोबाइल पर एक OTP रिसीव होगा |
इस कोड को Enter otp Recevied on your mobile बॉक्स में टाइप करके Verify पर क्लिक कीजिए |
अकाउंट sign up करने के लिए username और पासवर्ड सेट करना है |
1. set your username इस बॉक्स में यूजरनाम टाइप कीजिए |
2. set your password यहाँ पर पासवर्ड टाइप कीजिए |
3. SignUp सिगन अप पर क्लिक कीजिए |
आपका अकाउंट successfully बन चूका है | अब आधार को वेरीफाई करना है |
बॉक्स में आधार नंबर टाइप करके otp रिसीव करने के लिए term & condition को टिक करे और submit पर क्लिक कीजिए |
आपके आधार में registerd मोबाइल नंबर पर एक कोड रेसिव होगा | उस one time password को बॉक्स में टाइप करके VERIFY पर क्लिक कीजिए |
Thanks for sharing information about digilocker