होमInternetप्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) क्या है और लाभ के लिए आवेदन...

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) क्या है और लाभ के लिए आवेदन कहाँ से करें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) भारत सरकार की एक सस्ती बीमा योजना है। इस योजना में अगर किसी व्यक्ति की दुर्घटना (एक्सीडेंट) में मृत्यु हो जाती है या गंभीर चोट लग जाती है, तो सरकार की तरफ से बीमा का पैसा मिलता है।

यह योजना खासकर गरीब और सामान्य लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है ताकि बहुत कम पैसे में उन्हें दुर्घटना बीमा मिल सके।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना PMSBY 2026 की शुरुआत कब हुई

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को की गई थी।

इसे भारत सरकार ने देश के लोगों को कम कीमत में दुर्घटना बीमा देने के लिए शुरू किया।

इस योजना में कितना पैसा देना पड़ता है?

इस योजना में साल का बहुत ही कम पैसा देना पड़ता है। सालाना प्रीमियम: ₹20 प्रति वर्ष, यह पैसा आपके बैंक खाते से अपने-आप कट जाता है |

यानि सिर्फ 20 रुपये साल में देकर 2 लाख का बीमा मिल जाता है। यदि आप इसका लाभ लेना चाहते है तो आपको स्कीम का लाभ जरुर लेना चाहिए |

योजना में कितना बीमा मिलता है?

अगर किसी व्यक्ति के साथ दुर्घटना हो जाती है तो इस योजना के तहत पैसा मिलता है।

स्थिति मिलने वाला पैसा जब दुर्घटना में मृत्यु     होती है तो 2,00,000 रुपये, दोनों आँख / दोनों हाथ / दोनों पैर खराब 2,00,000 रुपये मिलता है |

एक आँख या एक हाथ / पैर खराब 1,00,000 रुपये दिए जाते है |

कौन-कौन PMSBY योजना में जुड़ सकता है?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें होती हैं।

उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए

व्यक्ति का बैंक खाता होना चाहिए

बैंक खाते से ऑटो डेबिट की अनुमति देनी होगी

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा PMSBY Yojna में आवेदन कैसे करें?

इस योजना में आवेदन करना बहुत आसान है। अगर आप खुद से आवेदन नही करना चाहते है तो आपको अपने बैंक शाखा में जाकर नेट बैंकिंग / मोबाइल बैंकिंग

कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) बैंक में एक छोटा सा फॉर्म भरना होता है, उसके बाद आपका नाम इस योजना में जुड़ जाता है।

योजना कब तक चलती है?

यह योजना हर साल 1 जून से 31 मई तक चलती है। अगर आपने योजना ली है तो हर साल 20 रुपये कटकर बीमा अपने-आप रिन्यू हो जाता है।

ये भी पढ़ें – Kharab Hard Disk Data Recovery Guide | Safe Restore Tips

PMSBY योजना के फायदे क्या है?

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के कई फायदे हैं |

बहुत कम पैसे में बीमा करायी जाती है |

गरीब और मजदूर लोगों के लिए फायदेमंद होता है |

दुर्घटना में परिवार को आर्थिक मदद मिलती है |

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना PMSBY 2026 एक बहुत ही सस्ती और फायदेमंद योजना है। सिर्फ 20 रुपये साल देकर 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलता है।

इसलिए अगर आपका बैंक खाता है तो आपको इस योजना में जरूर जुड़ना चाहिए ताकि दुर्घटना होने पर परिवार को आर्थिक मदद मिल सके।

Abhishek Kumar
Abhishek Kumarhttps://websitehindi.com
मैं Abhishek Kumar हूँ और Website Hindi का Founder और Writer हूँ। यह वेबसाइट Government Jobs, Online Form, Result, Education और Useful Guides सरल हिंदी में प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य सही और भरोसेमंद जानकारी समय पर देना है।

Related Post

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

recent post

TOOLS

FOLLOW US

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें