नुक्ता क्या है? details

Last Updated on 2 वर्ष by Abhishek Kumar

नुक़्ता (Nukta) क्या है? नुक्ता क्या होता है? तथा हिंदी में नुकता के शब्दों के बारे में जानकारियां जानने के लिए वेबसाइटहिंदी.कॉम का आर्टिकल पढ़िए क्यूंकि इस आर्टिकल में Nukta से संबंधित सभी बातें बताई गयी है |

अगर आप Nukta के बारे में जानना चाहते है तो अलग – अलग किताबों द्वारा कम या ज्यादा शब्दों में समझाया गया है | अगर आप नुक्ता का अर्थ डिटेल्स में जानना चाहते है तो वेबसाइटहिंदी के पोस्ट पढ़िए |

nukta-kya-hai
nukta

नुक्ता क्या है? – What Is Nukta In Hindi

नुक्ता ऐसा शब्द है जिसे अरबी भाषा से नुक़्त: लिया गया है | नुक्ता का अर्थ की बात करें तो नुक्ता का अर्थ बिंदु होता है | Nukta का अक्षर पहचान करने की बात करें तो अक्षर के निचे बिंदु लगा होता है | (इसे भी पढ़े FSSAI क्या है? रजिस्ट्रेशन लेने के फायदे और लाइसेंस के प्रकार से लेकर लाइसेंस बनवाने के प्रक्रिया)

किसी भी अक्षर के निचे बिंदु लगने से उसका उच्चारण बदल जाता है | अगर आप क के निचे Nukta लगते है तो वह अक्षर क़ बन जाता है | यही अक्षर किसी शब्द के साथ लग जाता है तो उस शब्द का अर्थ अलग हो जाता है |

शब्दों के साथ Nukta का प्रयोग करने से उस शब्द का अर्थ बदल जाता है | वहीँ आप गलत करते है तो उसका अर्थ अलग ही होता है जो इस प्रकार निम्नलिखित है |

सामान्य शब्द अर्थ नुक्ता शब्द अर्थ
जमाना ठोस करना ज़माना दुनिया
जरा बुढ़ापा ज़रा थोड़ा
सजा सजावट से सज़ा दंड
खुदा खोदने से ख़ुदा परमात्मा
नुक्ता सूक्ष्म नुक़्ता बिंदु
राज शासन राज़ रहस्य
खाना भोजन ख़ाना जगह
गुल फूल ग़ुल शोर
जंग लड़ाई ज़ंग मोरचा
मुकद्दर मैला मुक़द्दर तक़दीर

 

नुक्ता का प्रयोग कहां करें?

अगर आप नुक्ता नाम सुन चुके है तो जानने की ईच्छा भी होगी की नुक्ता क्या है? और Nukta का प्रयोग कब और कहां किया जाता है तो आपको बता दू हिंदी भाषा शब्द में Nukta का कोई खास प्रयोग नहीं होता है | (इसे भी पढ़िए रोजगार के लिए पंजीयन कैसे करें)

अब आप ये समझ मत लेना की हिंदी के ड़ और ढ़ नुक्ता ही है | हिंदी में Nukta का कोई प्रयोग नहीं है ये दोनों अक्षर हमेशा के लिए स्वतंत्र है | इन दोनों अक्षर के अलावा किसी अक्षर के निचे बिंदु आये तो वह नुक्ता कहा जायेगा |

आप इस तरह से समझ सकते है की जिस Word में F, PH या Z या इस्लाम देशों में Q लगा हो और उसका हिंदी अक्षर/शब्द के निचे बिंदु दिखाई दे उसे Nukta कहते है | जैसे : TARIQ तारिक़, QAZI क़ाज़ी, IRAQ इराक़ |

Youtube विडियो देखिए | Nukta In Hindi

निष्कर्ष (CONCLUSION)

वेबसाइटहिंदी के पोस्ट में नुक़्ता (Nukta) क्या है? नुक्ता क्या होता है? के बारे में डिटेल्स शेयर किया गया है | आर्टिकल में यह भी बताया गया है की nukta का प्रयोग कब और कहां करना चाहिए | अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो सोशल मीडिया साईट पर शेयर कीजिए ताकि अन्य लोगो तक ऐसी जानकारी पहुँच सके | आप हमारे वेबसाइटहिंदी यूटूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते है |

#nukta #nuktakyahai #nukta_kya_hai

About The Author

1 thought on “नुक्ता क्या है? details”

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top