होमEducationMTS Ke Padon Par Kaise Jaye - Eligibility Online Form Ki Poori...

MTS Ke Padon Par Kaise Jaye – Eligibility Online Form Ki Poori Jaankari

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

MTS Ke Padon Par Kaise Jaye – अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एक सुरक्षित करियर ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) की भर्ती आपके लिए एक शानदार मौका हो सकती है| हाल ही में CSIR – नेशनल केमिकल लेबोरेटरी (NCL), पुणे ने MTS के पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है|

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि MTS के पदों पर सिलेक्शन कैसे होता है, इसके लिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या चाहिए, एग्जाम पैटर्न कैसा होता है, और आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे कर सकते हैं| इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें ताकि आवेदन करते वक्त आपको किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े|

Multi-Tasking Staff (MTS) Kya Hota Hai Aur Inka Kaam Kya Hai?

MTS यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ सरकारी विभागों और संस्थानों में प्रशासनिक कार्यों में मदद करने के लिए होते हैं| CSIR-NCL में MTS का काम ऑफिस के रूटीन वर्क को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करना होता है|

Main Job Responsibilities (इसमें काम क्या करना होता है?)

ऑफिस के रिकॉर्ड्स और फाइलों का ध्यान रखना और उनका रखरखाव (Maintenance) करना|

फाइलों और डॉक्यूमेंट्स को एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन तक पहुंचाना|

सेक्शन की साफ-सफाई और सामान्य रखरखाव देखना|

फोटोकॉपी करना, डाक डिलीवरी करना, और कमरों/सेक्शन को खोलना व बंद करना|

अधिकारियों और मेहमानों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था करना तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए अन्य कार्य करना|

Educational Qualification (शिक्षा की योग्यता)

MTS पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा (SSC / Matriculation) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है|

Essential Qualification 10वीं पास (Matriculation)|

Desirable Qualification अगर आपने 12वीं कक्षा पास कर ली है, तो यह आपके लिए एक अतिरिक्त फायदा होगा, लेकिन अनिवार्य केवल 10वीं पास ही है|

(ध्यान रखें – शैक्षणिक योग्यता आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए|)

Age Limit Aur Relaxation (आयु सीमा और छूट)

MTS पद के लिए आयु की गणना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख यानी 04.11.2026 के अनुसार की जाएगी|

General / Unreserved – अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है|

SC / ST Candidates – अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट|

OBC (Non-Creamy Layer) Candidates – अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट|

PwBD Candidates – श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की आयु छूट|

Ex-Servicemen – सैन्य सेवा की अवधि घटाकर नियमों के तहत आयु में छूट मिलती है|

Widows / Divorced Women – UR/OBC के लिए 35 वर्ष और SC/ST के लिए 40 वर्ष तक की आयु सीमा|

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से कॉम्पिटिटिव रिटन एग्जामिनेशन (Competitive Written Examination) के आधार पर होगा| इसमें कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा| लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी|

यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक बराबर हो जाते हैं (Tie-Case), तो मेरिट का निर्धारण इस प्रकार होगा |

लिखित परीक्षा में जिसके कम नेगेटिव मार्क्स होंगे, उसे प्राथमिकता मिलेगी|

आयु में वरिष्ठ उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी|

जिसने अनिवार्य शैक्षणिक डिग्री पहले हासिल की हो|

नाम के वर्णमाला क्रम (Alphabetical Order) के आधार पर|

Exam Pattern Aur Syllabus – परीक्षा का पैटर्न

CSIR-NCL MTS की लिखित परीक्षा OMR-बेस्ड या कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) ऑब्जेक्टिव टाइप फॉर्मेट में होगी| प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे (English Language पेपर को छोड़कर)| प्रश्नों का स्तर 10वीं कक्षा के लेवल का होगा|

विषय (Subject)कुल प्रश्न (Questions)अधिकतम अंक (Marks)
General Intelligence2575
Quantitative Aptitude2575
General Awareness50150
English Language50150

(नोट: परीक्षा एक से अधिक शिफ्टों में आयोजित होने पर अंकों का नॉर्मलाइजेशन ‘Equi-Percentile Method’ से किया जाएगा|)

Application Fee (आवेदन शुल्क)

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आवेदन शुल्क की राशि

UR / OBC / EWS Candidates500/-
Women / SC / ST / PwBD / Ex-ServicemenNIL (कोई शुल्क नहीं)

शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है|

Online Application Step-by-Step Guide (आवेदन कैसे करें?)

फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें और इन स्टेप्स को फॉलो करें |

सबसे पहले भर्ती पोर्टल [https://recruit.ncl.res.in](https://recruit.ncl.res.in) पर विजिट करें|

न्यू रजिस्ट्रेशन मतलब की अपनी एक्टिव ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके नया रजिस्ट्रेशन करें|

अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और कैटेगरी सही-सही दर्ज करें| तय साइज और फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स स्कैन करके अपलोड करें|

ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन का उपयोग करके आवेदन शुल्क जमा करें| फॉर्म को ध्यान से री-चेक करके सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर रख लें|

ये भी पढ़ें – Junior Court Assistant Kaise Bane? जूनियर कोर्ट असिस्टेंट

Required Documents List (जरूरी दस्तावेज)

ऑनलाइन आवेदन के समय आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे|

हाल ही का पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ (सफेद या हल्के बैकग्राउंड के साथ)

काली स्याही (Black Ink) से किया गया सिग्नेचर

फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड)

10वीं कक्षा की मार्कशीट/सर्टिफिकेट (जन्म तिथि के प्रमाण हेतु)

12वीं / ITI सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

जाति/कैटेगरी सर्टिफिकेट (केंद्र सरकार के फॉर्मेट में SC/ST/OBC-NCL/EWS)

PwBD / Ex-Servicemen प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) (यदि आप पहले से किसी सरकारी विभाग में नियमित कर्मचारी हैं)

Salary Aur Extra Benefits (वेतन और सुविधाएं)

CSIR-NCL में MTS पद 7th CPC पे मैट्रिक्स के Level-01 (18,000 – 56,900) के तहत आता है|

बेसिक पे के अलावा केंद्र सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA), नई पेंशन योजना (NPS), मेडिकल प्रतिपूर्ति और एलटीसी (LTC) जैसे लाभ मिलते हैं| शुरुआत में कुल अनुमानित वेतन लगभग ₹40,000/- प्रति माह (‘X’ श्रेणी शहर के अनुसार) बनता है|

MTS Exam Preparation Tips (तैयारी कैसे करें?)

लिखित परीक्षा में रीजनिंग, मैथ्स, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश शामिल हैं| बेसिक कॉन्सेप्ट्स मजबूत करने के लिए 10वीं स्तर की किताबों से पढ़ाई करें|

2 घंटे में 150 सवाल हल करने होते हैं| मॉक टेस्ट और पुराने पेपर्स की प्रैक्टिस से अपनी स्पीड और एक्यूरेसी में सुधार करें|

गलत उत्तर देने पर 1 अंक कटेगा, इसलिए जिन प्रश्नों में संदेह हो उन्हें सोच-समझकर ही अटेम्प्ट करें|

अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट कर दें|

Abhishek Kumar
Abhishek Kumarhttps://websitehindi.com
मैं Abhishek Kumar हूँ और Website Hindi का Founder और Writer हूँ। यह वेबसाइट Government Jobs, Online Form, Result, Education और Useful Guides सरल हिंदी में प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य सही और भरोसेमंद जानकारी समय पर देना है।

Related Post

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

recent post

TOOLS

FOLLOW US

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें