Saturday, January 3, 2026
HomeInternetMouse क्या होता है और माउस के कितने प्रकार होते है?

Mouse क्या होता है और माउस के कितने प्रकार होते है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वेबसाइटहिंदी.कॉम के आर्टिकल में माउस क्या है? के बारे में जानकारी देने वाला हूँ | यदि आप कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है तो आपको Mouse के बारे में पता ही होगा | माउस को हिंदी में क्या कहा जाता है और माउस के जरुरी कार्यों के बारे में जानकारी इसी आर्टिकल में मिलेगा |

जैसा की आप जानते है कंप्यूटर / लैपटॉप से बहुत सारे एक्सटर्नल डिवाइस जुड़े होते है लेकिन माउस वाला सिस्टम वर्क न करें तो कंप्यूटर रखना बेकार हो जायेगा | वहीं बेहतर माउस खरीदना चाहते है तो माउस के बारे में पूरा जानकारी होना चाहिए | आपको यह भी जानकारी होना आवश्यक है की Mouse कितने प्रकार के होते है |

माउस ऐसा टेक्नोलॉजी है जिससे हर युवा परिचित होता है | चाहे आप कंप्यूटर चलाये या न चलाये लेकिन माउस का नाम सुने ही होंगे | माउस ऐसा डिवाइस है जिससे कंप्यूटर / लैपटॉप के स्क्रीन को कंट्रोल किया जाता है | अगर आप जल्दी – जल्दी स्क्रीन पर गतिविधियां नही कर रहें है तो जल्दी से माउस का उपयोग करें |

mouse.jpg

माउस क्या होता है – Mouse Kya Hai In Hindi

माउस का इस्तेमाल PC के साथ किया जाता है और यह कंप्यूटर का यह Input डिवाइस है | इस डिवाइस को पोइंटिंग डिवाइस भी कहा जाता है | माउस से ही कंप्यूटर स्क्रीन को कंट्रोल किया जाता है | यदि आपको स्क्रीन पर किसी पॉइंट पर क्लिक करना है उस स्थिति में “Mouse” आपका सबसे ज्यादा काम आ सकता है |

“माउस” यूज करने से यह कंप्यूटर में सही पॉइंट पर क्लिक करने का निर्देश देता है ताकि कंप्यूटर के स्क्रीन पर स्क्रीन बदल सके | माउस के अलग – अलग मॉडल मार्किट में उपलब्ध है | परन्तु सभी मॉडल में स्क्रॉल व्हील और माउस बटन लगे होते है |

माउस के मदद से कंप्यूटर स्क्रीन पर पॉइंट करना, ड्राप, क्लिक, स्क्रॉल किया जाता है | आप इस तरह समझ सकते है की कंप्यूटर पर सभी कार्यों को करने से पहले माउस का उपयोग किया जाता है ताकि आपका काम आसान बन जाये |

(इसे भी पढ़िए )👇

MOUSE FULL FORM IN HINDI

हिंदी में माउस का पूरा नाम “उपकरण के चयन के लिए मैन्युअल रूप से संचालित उपयोगिता“ तथा अंग्रेजी में MOUSE (Manually Operated Utility For Selecting Equipment) होता है |

Type Of Mouse – माउस के प्रकार

यहां पर अलग – अलग प्रकार के माउस के बारे में बात करने वाला हूँ जिसे आज भी इस्तेमाल किया जाता है |

Wired Mouse

वायर्ड माउस को USB माउस भी कहा जाता है | इस तरह के माउस को सीधे लैपटॉप / डेस्कटॉप से कनेक्ट किया जाता है | इस माउस में लेफ्ट और Right में दो क्लिक बटन होते है | इस बटन से आप किसी भी पॉइंट को क्लिक भी करते है |

इसके अलावा दोनों बटन के बिच में स्क्रोल ह्वील लगे होते है | इस Scroll Wheel का बहुत सारे कार्य होता है | ये माउस अन्य माउस से सस्ते और महंगे होतें है | इस माउस को हर कोई इस्तेमाल कर सकता है |

Wireless Mouse

Wirless Mouse भी मार्किट में आसानी से मिल जाता है | इस माउस का इंटरफ़ेस लगभग वायर माउस की तरह ही होता है और इसमें भी लेफ्ट और राईट में दो क्लिक बटन लगे होते है | माउस के बिच में एक स्क्रॉल Wheel लगे होते है |

Wirless माउस में तनिका भी बाहरी तार का इस्तेमाल नही होता है | इस माउस के साथ एक USB दिया जाता है | जिसको कंप्यूटर / डेस्कटॉप से कनेक्ट कर दिया जाता है | इसके बाद माउस का सिगनल Usb के Signale से कनेक्ट होकर कंप्यूटर में कार्य करता है |

Bluetooth Mouse

वायरलेस माउस और ब्लूटूथ माउस लगभग एक सामान ही होते है | माउस का आकार चूहे के सामान होता है | वायरलेस में एक Usb दोंग्ल लगे होते है जबकि ब्लूटूथ माउस में ऐसा कुछ नही होता है |

जब आप ब्लूटूथ माउस को कंप्यूटर से कनेक्ट करते है तो कंप्यूटर में ब्लूटूथ रिसीवर लगा होना चाहिए | यदि आपके कंप्यूटर / डेस्कटॉप में ब्लूटूथ नही है तो Bluetooth Mouse आपके लिए नहीं है | इसके बदले आप Wired माउस या वायरलेस माउस इस्तेमाल कर सकते है |

Trackball Mouse

ट्रैकबॉल माउस सिंपल माउस से अलग होते है | यह माउस बिलकुल Wired माउस और वायरलेस माउस से उल्टा दिखाई देता है | इस तरह के माउस के ऊपर एक गेंद की तरह कर्सर लगा होता है | इस गेंद को गोल-गोल घुमाने से कर्सर को स्क्रीन पर आगे पीछे कर सकते है |

Trackball Mouse का दाम अन्य वायर माउस से महंगे होते है | इस माउस को बहुत ही कम लोग यूज करते है | इसमें माउस को फ्रीडम मिलती है |

Optical Mouse

ऑप्टिकल माउस भी चूहे की तरह दिखाई देता है | इस माउस में Infrared LED Light लगे होते है | इस माउस में सेंसर लगे होते है ऑप्टिकल माउस को Amazon साईट से ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकते है |

Magic Mouse

मैजिक माउस को सबसे पहले Apple Computer के लिए विकसित किया गया था | सबसे खास Features यह है की इस तरह के माउस में मल्टीटच तकनीक लगे होते है | इस माउस को अन्य माउस की तरह घुमाकर यूज किया जा सकता है |

Basic MOUSE का इंटरफ़ेस और Features

आज के समय में ज्यादा यूजर के पास Basic Mouse होता है | इस तरह के माउस में लगाये गए सुविधाओं के बारे में जानकारियां शेयर किया गया है |

Left Button : लेफ्ट बटन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है | जब आप इस्तेमाल करते है तो दाहिने हाथ का Index Finger लेफ्ट बटन के ऊपर ही होता है | इस बटन का इस्तेमाल यूज में सबसे ज्यादा लिया जाता है इसलिए इसे Main Button भी कहा जाता है |

Right Button : राईट क्लिक करने के लिए Right Button का उपयोग करने से मेनू, Popup मेनू, शॉर्टकट, स्पेशल ऑप्शन के लिए किया जाता है |

Wheel Button : माउस के बिच के बटन को Wheel या Center का बटन कहा जाता है | Left बटन को दबाकर सेंटर बटन को आगे – पीछे करने से स्क्रीन ऊपर या निचे होता है | इसके अलावा भी सेंटर बटन को कुछ देर तक दबाकर रखने से Text ऊपर -निचे कर सकते है |

निष्कर्ष (Conclusion)

इस पोस्ट में माउस क्या है? माउस कितने प्रकार के होता है के बारे में डिटेल्स शेयर किया गया है | पोस्ट में यह भी बताया गया है की Basic माउस में कितने प्रकार के सुविधाएं होते है |

Abhishek Kumar
Abhishek Kumarhttps://websitehindi.com
I have done engineering. I like to help people. And writing this site from October 2016. websitehindi is a hindi blog to learn about Latest Update, Admit Card,Sarkari Results, Job Notification, inernet, basic Information, Banking, make mony, Educational, Technology and other guide.

Related Post

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

recent post

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here