-4.2 C
New York
रविवार, फ़रवरी 1, 2026
होमInternetHard Drive Partition लैपटॉप में कैसे करें ?

Hard Drive Partition लैपटॉप में कैसे करें ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

न्यू लैपटॉप खरीदने के के बाद पहला काम Hard Drive Partition क्रिएट करना होता है , इस तरह के ख्याल हर यूजर के मन में होता  है ताकि वे किसी भी फाइल को अलग – अलग पार्टीशन में रख सकें | जैसा की हम जानते है कंप्यूटर में पार्टीशन बनाना बहुत ही आसान है |

यदि आपके लैपटॉप / कंप्यूटर में पार्टीशन दिखाई नहीं दे रहा है तो इस पोस्ट को पढ़कर आसानी से पार्टीशन क्रिएट (Hard Drive Partition in hindi) कर सकते है | इस आर्टिकल में पार्टीशन बनाने के साथ Youtube Video भी लगाया हूँ ताकि हर यूजर को सरलता से समझ आ सके |

कभी – कभी पार्टीशन क्रिएट करने में गड़बड़ी भी हो जाती है | ऐसे में जानकारी होना चाहिए की किसी भी Hard Drive का Partition बनाने का तरीका क्या है | आइये जानते है “हार्ड ड्राइव पार्टीशन” कैसे बनाये |

hard-drive-partition-computer-hindi.jpg

Hard Drive Partition लैपटॉप में कैसे करें ?

लैपटॉप या कंप्यूटर में हार्ड ड्राइव का “Hard Drive Partition” बनाना बहुत ही आसान है | यहाँ पर कुछ स्टेप को फॉलो कर आप अपने लैपटॉप में E, D जैसी पार्टीशन बना सकते है |

स्टेप 1

सबसे पहले This Pc के आइकॉन पर Right क्लिक कर Manage के ऑप्शन पर क्लिक करें |

स्टेप 2

इस स्टेप में Storage के निचे Disk Management पर क्लिक करें |

स्टेप 3

यहां पर आपको तय करना होगा की आप किस पार्टीशन को अन्य भागो में बाँटना चाहते है | आप जिस पार्टीशन को अलग – अलग भागो में बाँटना चाहते है उस पार्टीशन पर Right क्लिक कर Shrink Volume के ऑप्शन पर क्लिक करें |

स्टेप 4

आपके स्क्रीन पर एक पॉपअप पेज ओपन होता है | आप जितने GB के पार्टीशन क्रिएट करना चाहते है उसको नंबर में बदलकर Enter The Amount Of Space To Shrink के बॉक्स में दर्ज करें |

उदाहरण के लिए 1024 MB का मतलब 1 GB , इस तरह 1024 MB X 10 = 10240 MB , इसका मतलब 10240 को 10 GB कहा जाता है |

बॉक्स में अमाउंट दर्ज करने के बाद Shrink के बटन पर क्लिक करें |

स्टेप 5

यहां पर Unallocated फाइल बनकर तैयार हो जायेगा | इस फाइल को This Pc में लेने के लिए Unallocated के ऑप्शन पर Right क्लिक कर New Simple Vallue के ऑप्शन पर क्लिक करें |  इस तरह से Next और Next बटन पर क्लिक करें |

स्टेप 6

इस पेज पर आपको Letter का चुनाव कर Next पर क्लिक करें |

स्टेप 7

अगले स्क्रीन पर Finish बटन पर क्लिक करें |

इसे भी पढ़िए |

Computer में दर्द Disk का पार्टीशन बनाने के फायदे |

जैसा की हर यूजर के मन में यह होता है की कंप्यूटर / लैपटॉप में Partition Create कैसे करें तो आपको बता दूँ , पार्टीशन क्रिएट करने पर आप सभी फाइल को अलग – अलग रख सकते है |

अगर किसी एक पार्टीशन Drive D या E में दिक्कत आ जाये तो आप उसी ड्राइव को फॉर्मेट कर सकते है | इससे यह होगा की आपके अन्य डाटा अन्य पार्टीशन में सेव रहेगा |

निष्कर्ष

वेबसाइट हिंदी के आर्टिकल में Hard Drive Partition लैपटॉप में कैसे करें ?  के बारे में फुल जानकारी शेयर किया गया है | इस पोस्ट में यह भी बताया गया है की कैसे आप लैपटॉप में पार्टीशन क्रिएट किया जाता है | इस पोस्ट में Youtube विडियो भी लगाया गया है जिसको देखकर किसी भी कंप्यूटर / लैपटॉप में पार्टीशन बना सकते है |

YouTube Video for drive partition

Abhishek Kumar
Abhishek Kumarhttps://websitehindi.com
मैं Abhishek Kumar हूँ और Website Hindi का Founder और Writer हूँ। यह वेबसाइट Government Jobs, Online Form, Result, Education और Useful Guides सरल हिंदी में प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य सही और भरोसेमंद जानकारी समय पर देना है।

Related Post

- Advertisment -

recent post

TOOLS

FOLLOW US