-4.2 C
New York
मंगलवार, जनवरी 6, 2026
होमInternetफोल्डर अपलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें बिहार के नियोजित शिक्षक

फोल्डर अपलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें बिहार के नियोजित शिक्षक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फोल्डर अपलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें बिहार के नियोजित शिक्षक:- बिहार के नियोजित शिक्षकों को इस बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्यूंकि बिहार के बहुत सारे शिक्षकों के कागजातों का फोल्डर फाइल गायब है | जिसके लिए सरकार ऑनलाइन फोल्डर अपलोड करने कि अधिसूचना जारी की है |

बहुत सारे शिक्षक इस बात से भी परेशान है क्यूंकि इनके डॉक्यूमेंट में कुछ त्रुटियाँ हो गयी है | किसी के नाम तो किसी के जन्म तारीख में भारी गड़बड़ी है फिर भी एक बहुत बड़ा टेंशन है फोल्डर अपलोड करने की |

फोल्डर-अपलोड
फोल्डर अपलोड

फोल्डर अपलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए Web पोर्टल जारी कर दी गयी है | बिहार के शिक्षा विभाग के अधिकारिक वेबसाइट appsonline.bih.nic.in पर जाकर आसानी से पंजीकरण करा सकते है | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए पोस्ट में बताये अनुसार स्टेप को समझिए | (इसे भी पढ़ें Niyojit Shikshak Folder Upload नए सूचि लिस्ट इस तरह देखें |)

स्टेप 1

सबसे पहले विभाग के अधिकारिक वेबसाइट www.appsonline.bih.nic.in पर जाएं | पंजीकरण करने के लिए यहाँ क्लिक करें के आप्शन पर क्लिक कीजिए |

appsonline

स्टेप 2 : पंजीकरण

अब आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा जिसको फुल डिटेल्स के साथ भरकर रजिस्टर करना है |

  1. नियुक्ति की तिथि: यहाँ पर जोइनिंग की तारीख सेलेक्ट करें |
  2. Epf नंबर: यहाँ पर Epf नंबर दर्ज करें | (Epf नंबर दर्ज करके Enter प्रेस करते ही अभ्यर्थी का पूरा नाम व पिता/पति का नाम आटोमेटिक दिखाई देगा |)
  3. चुने: यहाँ पर पिता या पति चुनिए |
  4. जन्म की तिथि: जन्म तारीख सेलेक्ट कीजिए |
  5. लिंग: यहाँ पर Male या Female सेलेक्ट करें |
  6. मोबाइल नंबर: यहाँ पर मोबाइल नंबर दर्ज करें |
  7. ओटीपी प्राप्त करें: यहाँ पर क्लिक करें |
  8. ओटीपी: मोबाइल मोबाइल नंबर पर एक Message प्राप्त होगा अब यहाँ पर Otp दर्ज करें
  9. ओटीपी सत्यापन करें : यहाँ क्लिक कर Otp सत्यापित कीजिए |
  10. आधार के अनुसार नाम : आधार कार्ड में दिए गए पूरा नाम यहाँ दर्ज कीजिए |
  11. आधार के अनुसार जन्म का वर्ष: जन्म का वर्ष दर्ज करें |
  12. आधार नंबर: बॉक्स में आधार नंबर दर्ज कीजिए |
  13. Validate Aadhaar From Server: यहाँ पर क्लिक कर आधार Validate कीजिए |
  14. जिला: जिला का नाम सेलेक्ट कीजिए |
  15. प्रखंड: ब्लॉक का नाम सेलेक्ट कीजिए |
  16. पंचायत: पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिए | (अगले बॉक्स में डाईस कोड आटोमेटिक आ जायेगा |)
  17. ईमेल: यहाँ पर जीमेल आयडी दर्ज करें |
  18. पासवर्ड: दोनों बॉक्स में पासवर्ड टाइप करें |
  19. Captcha दर्ज करें |
  20. रजिस्टर करें |

इसके बाद आपको Username और पासवर्ड प्राप्त होगा | इसके बाद Login कर आसानी से फॉर्म भर सकते है |

फोल्डर-अपलोड

आवेदन पत्र भरने के फुल प्रोसेस

Step 1:-पंजीकरण (Registration) : सबसे पहले अभ्यर्थी को पंजीकरण करना होगा |

Step 2:-व्यक्तिगत विवरण(Personel Details) व्यक्ति के बारे में पर्सनल डिटेल्स भरें |

Step 3:-शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) आपके पढाई के अनुसार क्वालिफिकेशन भरना है |

Step 4:-फोटो और हस्ताक्षर (Upload Photo & Signature) अभ्यर्थी के फोटो और हस्ताक्षर Upload करें |

Step 5:-दस्तावेज़ (Upload Documents) : अभ्यर्थी का पूरा दस्तवेज Upload करें |

Step 6:-आवेदन को अंतिम रूप दें और प्रस्तुत करें (Finalise And Submit Application) फॉर्म भरने के बाद Submit करें |

निष्कर्ष (Conclusion)

वेबसाइटहिंदी के इस आर्टिकल में फोल्डर अपलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें बिहार के नियोजित शिक्षक | के बारे में Folder Upload करने का तरीका बताया गया है | पोस्ट में यह भी बताया गया है की Niyojit Shikshak पंजीकरण कैसे करें ?

Abhishek Kumar
Abhishek Kumarhttps://websitehindi.com
मैं Abhishek Kumar हूँ और Website Hindi का Founder और Writer हूँ। यह वेबसाइट Government Jobs, Online Form, Result, Education और Useful Guides सरल हिंदी में प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य सही और भरोसेमंद जानकारी समय पर देना है।

Related Post

5 टिप्पणी

टिप्पणियाँ बंद हैं।

- Advertisment -

recent post

5 टिप्पणी

टिप्पणियाँ बंद हैं।