-4.2 C
New York
सोमवार, जनवरी 26, 2026
होमInternetफसाई लाइसेंस ऑनलाइन (FSSAI Registration) कैसे करें ?

फसाई लाइसेंस ऑनलाइन (FSSAI Registration) कैसे करें ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

FSSAI Registration कैसे करें: अगर आपके पास फ़ूड का बिजनेस है तो ऑनलाइन Fassai का पंजीकरण करा सकते है | वेबसाइटहिंदी के पोस्ट में आर्टिकल के साथ Youtube विडियो को Upload किया गया है ताकि आपको समझने में कोई परेशानी न हो |

आये दिन लोगो को नौकरी नहीं मिलने पर बिजनेस की ओर जाते है, लेकिन उन्हें पता नहीं होता है की उन्हें बिजनेस खोलने के लिए कौन – कौन सी लाइसेंस की जरुरत होती है |  अगर आप फ़ूड का शॉप खोल रखें है तो Fassai रजिस्ट्रेशन जरुरी है |

fassai-registration-hindi
fassai registration

फ़ूड रिटेल बिजनेस के लिए Fassai Registration कराना अनिवार्य है जिसको करने के लिए कुछ जरुरी डाक्यूमेंट्स की जरुरत होती है | आइये जानते है फसाई पंजीकरण कैसे करे?

FSSAI Registration कैसे करें?

स्टेप 1

फस्सई पंजीकरण करने के लिए https://foscos.fssai.gov.in अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ | वेबसाइट पर जाने के बाद आगे बढ़ने के लिए Click Here To Foscos के ऑप्शन पर क्लिक करें |

fssai-registration

स्टेप 2

यहाँ पर आप Foscos वेबसाइट पर आ गए है | अब आपको एक अकाउंट क्रिएट करना है | अकाउंट बनाने के लिए Sign Up के बटन पर क्लिक कीजिए | (इसे भी पढ़िए बिजनेस लिए 10 लाख लोन में 5 लाख का योगदान जानिए क्यों दे रही है बिहार सरकार इतने रकम)

fssai-full-form
fssai full form

स्टेप 3

इस पेज में एक फॉर्म Open होगा | इस फॉर्म को भरना है | यहाँ पर कैंडिडेट का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर Sign Up बटन पर क्लिक कीजिए |

fssai-sign-up

स्टेप 4

आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक वेरिफिकेशन कोड प्राप्त होगा | इस वेरिफिकेशन कोड को बॉक्स में टाइप कर Submit बटन पर क्लिक कीजिए |

verification-code-of-fssai

स्टेप 5

यहाँ पर एक Message दिखाई देगा | Thanks For Successfully Registering With Food Safety & Compliance Of FSSAI !!! Your User Id Your Username To Login.

आगे बढ़ने के लिए Login के बटन पर क्लिक करें |

Compliance-Of-FSSAI

स्टेप 6

यहाँ पर Login करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की जरुरत होगी |

(1.) Username: यहाँ पर यूजरनाम दर्ज कीजिए |

(2.) इस बॉक्स में पास दर्ज कीजिए |

(3.) Enter Captcha के बॉक्स में Captcha देखकर दर्ज कीजिए |

(4.) Sign In के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए |

fsaai-registration-login

स्टेप 7

अब आपको बिजनेस के लिए आप्शन सेलेक्ट करना है |

(1.) पंजीकरण करने के लिए Licence / Registration के आप्शन पर क्लिक कीजिए |

(2.) Apply For New Licence Registration के आप्शन पर क्लिक कीजिए |

(3.) जिस राज्य में रहते है उस राज्य के नाम सेलेक्ट कीजिए |

(4.) Trade / Retail के Option पर जाएं |

fsaai-licence

इसी पेज पर स्क्रोल करने के बाद बिजनेस के अनुसार ऑप्शन Choose करें |

(1.) जिस चीज के अंतर्गत आपका बिजनेस आता है उस आप्शन को सेलेक्ट कीजिए |

(2.) यहाँ पर टर्नओवर सेलेक्ट कीजिए |

(3.) Proceed बटन पर क्लिक कीजिए |

onlineregistration

स्टेप 8

यहाँ पर एगिबिलिटी के बारे में बताया है की आप किसके लिए पंजीकरण कर रहें है |

आगे बढ़ने के लिए Click Here To Apply For Registration For All Businesses के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए |

fsaionline

स्टेप 9

इस पेज पर एक बड़ा सा फॉर्म खुलेगा | इस फॉर्म को सही-सही पुरे डिटेल्स के साथ भरना होता है | अधिक जानकारी के लिए Youtube विडियो जरुर देखें |

फॉर्म भरने के बाद Save & Next के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए |

online-fsai-registration

स्टेप 10

अब आपको डाक्यूमेंट्स Upload करने की आवश्यकता है | इस पेज पर पासपोर्ट साइज़ फोटो और पहचान के लिए Document (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट) जैसे डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते है |

सभी आप्शन पर टिक करने के बाद Pay बटन पर क्लिक कीजिए |

licence-kaise-banaye

स्टेप 11

अब बारी आती है पेमेंट भुगतान करने की तो आपको बता दूँ एक वर्ष के लिए 100 रुपये + Convenience Charge देना होगा | यहाँ से Net बैंकिंग, Upi, डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकते है |

पेमेंट के माध्यम और बैंक का चुनाव कर Pay Now पर क्लिक कीजिए |

registration-fee

स्टेप 12

मै एक वर्ष के लिए शुल्क भुगतान कर दिया हूँ | अब यह पेज Fassai के अधिकारिक वेबसाइट पर Redirect होगी |

यहाँ से एप्लीकेशन का Status चेक करने के लिए पीडीऍफ़ प्रिंट आउट कर रख लेना चाहिए | एक सप्ताह के भीतर आपका सर्टिफिकेट बनकर तैयार हो जायेगा | इस तरह से फास्सई रजिस्ट्रेशन कर सकते है |

fsaai-receipt

youtube विडियो देखें – Fssai aregistration Kaise Kare

निष्कर्ष

वेबसाइट हिंदी के पोस्ट में FSSAI Registration कैसे करे के बारे मे बताया गया है | आर्टिकल में यह भी बताया गया है की ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए किस – किस डाक्यूमेंट्स की जरुरत होती है |

अगर आपको फॉर्म भरने में कोई परेशानी हो रही है तो पोस्ट में Upload किये गए यूटूब विडियो को देखकर समझ सकते है | अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो सोशल साईट पर शेयर कीजिए | धन्यवाद |

Abhishek Kumar
Abhishek Kumarhttps://websitehindi.com
मैं Abhishek Kumar हूँ और Website Hindi का Founder और Writer हूँ। यह वेबसाइट Government Jobs, Online Form, Result, Education और Useful Guides सरल हिंदी में प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य सही और भरोसेमंद जानकारी समय पर देना है।

Related Post

- Advertisment -

recent post

TOOLS

FOLLOW US