विद्यालय के ई शिक्षकोष टीचर आई डी ट्रान्सफर कैसे करें

E Shikshakosh Teacher Id Transfer: ई शिक्षकोष से टीचर आईडी एक स्कूल से दुसरे स्कूल में ट्रान्सफर नहीं होने से, वो शिक्षक परेशान है जो पहले से अन्य विद्यालय में प्रतिनियुक्ति थे |

यदि आप इसके पहले अन्य विद्यालय में प्रतिनियुक्ति (Deputation) थे और वर्तमान विद्यालय (मूल विद्यालय) में आ गए है तो आपको पिछला स्कूल से वर्तमान विद्यालय में टीचर आईडी ट्रान्सफर करा लेना चाहिए |

जैसा की आपको पता है शिक्षको को हर दिन ई-शिक्षकोष पर एप पर हर दिन हाजिरी लगाना जरुरी है| ऐसे में आपके मूल विद्यालय के Eshikshakosh Udise Code पर आपका E shikshakosh Teacher Id अपडेट होना चाहिए |

E-Shikshakosh-Teacher-Id-Transfer
E Shikshakosh Teacher Id Transfer

मूल विद्यालय में टीचर आईडी अपडेट करने के लिए आवश्यक चीजे

यदि आप मूल विद्यालय में शिक्षक की आईडी अपडेट करने के बारे में सोंच रहें है तो आपको बता दूं, आपके पास जरुरी चीजे होना जरुरी है |

  • शिक्षक का नाम
  • शिक्षक टीचर आई.डी
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • प्रखंड का नाम
  • संकुल का नाम
  • संकुल का Udise Code
  • विद्यालय का नाम
  • विद्यालय का Udise Code

ये भी पढ़ें: बिहार के किसी भी जिला में सरकारी जॉब के लिए आवेदन कैसे करें

E shikshakosh Teacher Id Transfer: विद्यालय के ई शिक्षकोष टीचर आई डी ट्रान्सफर कैसे करें

यदि आप किसी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति थे और आपकी आईडी वेरीफाई हो गयी है, तो इस स्थिति में वर्तमान विद्यालय में शिक्षक आई डी ट्रान्सफर कर सकते है |

सबसे पहले निचे दिए गए यूआरएल से “ई शिक्षकोष शिक्षक आई डी ट्रान्सफर प्रपत्र” पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड करें |

E Shikshakosh Teacher id Transfer FormClick here

पत्र में दिए गए सभी खाली स्थान को भरकर तैयार करें |

e-shikshakosh-teacher-id
E-Shikshakosh-Teacher-Id-Transfer

जिस जिला में शिक्षक है उस जिला के शिक्षा परियोजना के DPO ऑफिस में जाएं |

DPO ऑफिस के नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर के पास भरे हुए पत्र को जमा करें |

ऐसा करने से 24 घंटे में आपका टीचर आईडी मूल विद्यालय में ट्रान्सफर हो जायेगा |

नोट: शिक्षक की आईडी ट्रान्सफर करने के लिए आपके पास फॉर्मेट में दिए गए सभी जानकारी होना चाहिए, जिसके बाद आप अपना E Shikshakosh Teacher Id ट्रान्सफर कर सकते है |

Scroll to Top