-4.2 C
New York
सोमवार, जनवरी 26, 2026
होमInternete-Rupi क्या है? जानिए |

e-Rupi क्या है? जानिए |

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

e rupi क्या है? देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ई-रुपी डिजिटल वाउचर इंडिया में लांच किया गया है | आज के Websitehindi.Com के पोस्ट में Erupi के बारे में डिटेल्स शेयर किया हूँ |

जैसा की आप जानते है अब इंडिया पूर्ण रूप से डिजिटल होते जा रहा है | ऐसे में 2 अगस्त को कैशलेस से पेमेंट करने का तरीका  ई-रुपी के रूप में निकल कर सामने आया है ताकि लोग इलेक्ट्रॉनिक वाउचर पर आधारित सर्विस का लाभ ले सकें |

e-rupi
e-rupi

E RUPI क्या है?

E-RUPI एक डिजिटल वाउचर है जिसको Sms या Qr कोड का इस्तेमाल कर ई-रुपी डिजिटल सर्विस का यूज कर सकते है | यह सर्विस डिजिटल करेंसी के रूप में काम करती है | (इसे भी पढ़ें Bhim App क्या है भीम UPI एंड्राइड एप्लीकेशन को डाउनलोड और open कैसे करें)

इस सर्विस का लाभ आज के हर यूजर को लेना चाहिए | उदाहरण के लिए मान लीजिए कोई कंपनी या अस्पताल अपने कर्मचारी को ईलाज के लिए  ई-रुपी  वाउचर जारी करती है | अगर आप इसका लाभ लेना चाहते है तो Sms या वर कोड दिखाकर अस्पताल में इसका फायदा ले सकते है |

ई-रुपी भारत देश का पहला करेंसी है जिसको आप गिफ्ट कार्ड की तरह इस्तेमाल कर सकते है क्यूंकि इसमें किसी भी अकाउंट की आवश्यकता नहीं होती है | अब समझ गए होंगे E Rupi क्या होता है?

E Rupi सर्विस के फायदे |

देश में हर समय नए-नए डिजिटल माध्यम निकल रही है जिसके माध्यम से डिजिटल भुगतान से संबंधित इस्तेमाल किया जाता है | उन सभी में से ई रूपी सबसे अलग एक गिफ्ट कार्ड की तरह है सको बिना स्मार्टफोन के यूज किया जा सकता है | (इसे भी पढ़ें पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पेमेंट स्थिति चेक कैसे करें?)

इस सर्विस में फास्ट इन्टरनेट की जरुरत नहीं होती है | अगर आप यूज करना चाहते है तो Sms से भी काम चला सकते है | यानि की ई रूपी सर्विस को नार्मल फोन पर भी इस्तेमाल कर सकते है |

सबसे मुख्य बात यह है की अलग-अलग Upi और Net बैंकिंग यूज करने के लिए बैंक अकाउंट की जरुरत होती है लेकिन इसमें किसी भी बैंक की आवश्यकता नहीं है |  बिना अकाउंट नंबर के बाद सही टाइम पर भुगतान करता है |

E RUPI वाउचर को विकसित किसने किया?

विभग द्वारा कहा जा रहा है की इस सर्विस को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा मैनेज किया जायेगा | इसमें अनेक बैंकों को भी शामिल किया गया है क्यूंकि कंपनी या बैंक पार्टनर के रूप में काम करेगी |

NPCI ने किन-किन बैंकों को लेन-दें के लिए शामिल किया है?

NPCI – National Payments Corporation Of India ने E Rupi के लिए निम्नलिखित बैंकों को शामिल किया है जो इस प्रकार है |

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

इंडियन बैंक

पंजाब नेशनल बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक

आईसीआईसीआई  बैंक

एच डी एफ सी बैंक

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

इंडसइंड बैंक

बैंक ऑफ बड़ौदा

एक्सिस बैंक

केनरा बैंक

ERupi को इस्तेमाल कहाँ करें?

अगर आप ई Rupi को इस्तेमाल करना चाहते है तो आपको बता दू इस सर्विस को अस्पतालों में यूज किया जायेगा जहाँ से आप Erupi भुगतान कर सकते है | इसमें यह भी कहा जा रहा है की इस तरह के सर्विस को आनेवाले समय में छोटे-बड़े निजी संस्थानों तथा लघु उद्योग में भी लाया जायेगा |

youtube विडियो देखें – “e rupi”

निष्कर्ष

वेबसाइटहिंदी.कॉम के पोस्ट में E-RUPI क्या है? और इसके फायदे के बारे में बताया गया है | पोस्ट में यह भी बताया गया है की ई रूपी NPCI – National Payments Corporation Of India द्वारा मैनेज किया जायेगा |

मुझे उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी | अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो सोशल मीडिया साईट पर शेयर कीजिए ताकि अन्य लोग भी इस सर्विस के बारे में जानकारी प्राप्त करें | आप हमे यूटूब चैनल पर भी सब्सक्राइब कर सकते है |

Abhishek Kumar
Abhishek Kumarhttps://websitehindi.com
मैं Abhishek Kumar हूँ और Website Hindi का Founder और Writer हूँ। यह वेबसाइट Government Jobs, Online Form, Result, Education और Useful Guides सरल हिंदी में प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य सही और भरोसेमंद जानकारी समय पर देना है।

Related Post

- Advertisment -

recent post

TOOLS

FOLLOW US