किसी भी जमीन का खतियान निकाले

Last updated on June 30th, 2024 at 10:49 am

किसी भी जमीन का खतियान निकाले Department of revenue and land reforms » आप खेत या जमीन का खतियान ऑनलाइन देख या प्रिंट कर सकते है | इसके लिए पूरी पोस्ट को पढ़िए |
किसी भी ब्लॉक से सरकारी लाभ लेने के लिए खतियान दिखाना या वेरीफाई करना पड़ता है | चाहे कास्ट सर्टिफिकेट बनवाना हो | सभी जगह खतियान कॉपी देना अनिवार्य है | यही नही पशुपालन से लेकर बैंक से लोन अप्लाई करने तक इस पेपर को सबमिट करना पड़ता है |
ऐसे कई डॉक्यूमेंट है | जिसको बनवाने के लिए खतियान देना आवश्यक है | जैसे – obc सर्टिफिकेट बनाने के लिए khatiyan सबमिट करना पड़ता है | ऑनलाइन मोबाइल या pc से देखने के लिए Department of revenue and land reforms के ऑफिसियल वेबसाइट   पर जाना होगा तो आइये  हिंदी में स्टेप बाई स्टेप जानते है |
Department-of-revenue
Department of revenue

Department of revenue and land reforms: खतियान कैसे निकले |

⇒ स्टेप 1

खतियान ऑनलाइन निकालने के लिए Department of revenue and land reforms के ऑफिसियल वेबसाइट lrc.bih.nic.in     या http://land.bihar.gov.in/Ror/RoR.aspx पर क्लिक करे या other ब्राउज़र में सर्च करें |
इस होम पेज पर search your land पर क्लिक करे |

⇒ स्टेप 2

इस पेज पर बिहार में जितने जिला है |
वो सभी दिखाई देंगे | आप जिस जिला का खतियान देखना चाहते है |
उस जिला के नक्सा पर क्लिक कीजिये |

⇒ स्टेप 3

आपके जिला के सभी अनुमंडल का नक्सा इसी पेज पर है | अपने division को सेलेक्ट करे |

⇒ स्टेप 4

यहाँ पर इनफार्मेशन सेलेक्ट करके खाता देख सकते है |
1.  जिला :- जिला का नाम चुनाव कीजिये |
2.  अबुमंडल :- अनुमंडल choose करे |
3.  अंचल :- अंचल सेलेक्ट करे |
4.  जिस गाँव का खतियान देखना चाहते है | उसी गाँव को सेलेक्ट करे |
5.  मौजा के समस्त खातो की नामानुसार देखे | पर टिक कीजिये |
6.  खाता खोजें :- पर क्लिक कीजिये |

⇒ स्टेप 5

आपके गाँव में जितने भी खाताधारक है उन सभी लोग का नाम इस लिस्ट में अवेलेबल है |
आप जिस नाम का खतियान देखना चाहते है |
उस नाम के सामने देखें पर क्लिक कीजिये |

⇒ स्टेप 6

यहाँ पर आपका खतियान निकल गया है | इसे प्रिंट कर सकते है | आपको जब भी khatiyan निकालना हो Department of revenue and land reforms के साईट से प्रिंट करे |
Department-of-revenue-hindi
Department of revenue
इस तरह से किसी भी जिला का खतियान देख सकते है | इस लेख में Department of revenue and land reforms से khatiyan कैसे देखे के बारे में जानकारी शेयर की गयी है |

ये भी पढ़ें: बिहार भू-लगान हर साल ऑनलाइन भुगतान कैसे करें

Scroll to Top