PSSSB Group B Recruitment 2026 – पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है| सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड, पंजाब (PSSSB) ने अलग-अलग विभागों में Group B पदों के लिए एक जनतक नोटिस (Public Notice) जारी किया है|
इस आर्टिकल में हम नोटिस के आधार पर समझेंगे कि PSSSB Group B Recruitment 2026 क्या है, इसमें कौन-कौन से पद हैं, आवेदन कैसे करना है और इस भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें क्या हैं| अगर आप आसान और सीधी भाषा में इस नोटिफिकेशन को समझना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा ज़रूर पढ़ें|
PSSSB Group B Recruitment 2026 क्या है?
पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों में सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के ज़रिए Group B के पदों को भरने के लिए यह नोटिस जारी किया गया है| सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड, पंजाब द्वारा यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है|
इस नोटिस का इश्तहार नंबर (Advertisement No.) 13/2026 है| बोर्ड का पता वन भवन, सेक्टर-68, एस.ए.एस. नगर है| नोटिस के मुताबिक, योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं|
ये भी पढ़ें – Graduate Executive Trainee Kaise Bane? ग्रेजुएट एग्जीक्यूटिव ट्रेनी
कौन-कौन से Posts हैं?
इस भर्ती नोटिस में Group-B के अंतर्गत नीचे दिए गए पदों के बारे में बताया गया है|
हेड ड्राफ्टसमैन (Head Draftsman )
लॉ ऑफिसर (Law Officer )
लीगल सहायक (Legal Assistant )
अकाउंटेंट (Accountant)
ये सभी पद पंजाब सरकार के अलग-अलग विभागों में PSSSB Group B कैटेगरी के तहत आते हैं|
PSSSB Group B क्या होते हैं और इनका काम क्या होता है?
नोटिस में दिए गए पदों के नाम के आधार पर समझते हैं कि ये पद क्या होते हैं|
Head Draftsman (हेड ड्राफ्टसमैन)
हेड ड्राफ्टसमैन का पद टेक्निकल और ड्राफ्टिंग वर्क से जुड़ा होता है| इसमें नक़्शे (Maps), इंजीनियरिंग ड्राइंग्स और टेक्निकल प्लान्स को तैयार करने तथा सुपरवाइज़ करने का काम होता है|
Law Officer (लॉ ऑफिसर)
लॉ ऑफिसर का पद लीगल डिपार्टमेंट और सरकारी मामलों में कानूनी सलाह देने तथा कानूनी दांव-पेच देखने से संबंधित होता है|
Legal Assistant (लीगल सहायक)
लीगल सहायक का काम लॉ ऑफिसर और कानूनी विभाग की मदद करना होता है, जैसे लीगल डॉक्यूमेंट्स तैयार करना, कोर्ट केसेस के रिकॉर्ड्स रखना और कोर्ट फाइलिंग्स में सहायता करना|
Accountant (अकाउंटेंट)
अकाउंटेंट का पद अकाउंट्स, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस, बजट प्रिपरेशन, लेजर मेंटेनेंस और फाइनेंशियल ऑडिट से जुड़े कामों को संभालने के लिए होता है|
Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
नोटिस के अनुसार, इस भर्ती का विस्तृत नोटिस (Detailed Notice) बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड किया जाएगा| डिटेल्ड नोटिस आने पर ही हर एक पद के लिए विशिष्ट योग्यता (Specific Qualification) की स्पष्ट जानकारी मिलेगी |
ड्राफ्टसमैन/इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/डिग्री (Head Draftsman के लिए)
लॉ डिग्री / LLB (Law Officer और Legal Assistant के लिए)
कॉमर्स / B.Com / अकाउंट्स डिग्री (Accountant के लिए)
इन सभी शैक्षणिक योग्यताओं की सटीक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन में दी जाएगी|
Age Limit (आयु सीमा)
सरकारी भर्ती के नियमों के मुताबिक आयु सीमा तय की जाती है| इस भर्ती के लिए भी न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा, तथा आरक्षित वर्गों (Reserved Categories) के लिए आयु में छूट (Age Relaxation) की पूरी डिटेल्स विस्तृत नोटिस में जारी की जाएगी| ऑफिशियल नोटिस आने पर उम्मीदवार आयु सीमा की सटीक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं|
आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online PSSSB Group B)
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका नीचे दिया गया है|
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड, पंजाब की ऑफिशियल वेबसाइट www.sssb.punjab.gov.in पर जाएं|
Detailed Notification जारी होने वाले डिटेल्ड नोटिस को ध्यान से पढ़ें|
Online Form भरें मतलब तारीख 01.10.2026 से ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही भरें|
Documents Upload करें मतलब अपने ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें|
Application Submit करें मतलब फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें|
निष्कर्ष (Conclusion)
पंजाब में PSSSB Group B के पदों पर सरकारी नौकरी पाने के लिए यह एक अच्छा मौका है| सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे www.sssb.punjab.gov.in पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन को ज़रूर चेक करें और समय पर अपना आवेदन जमा करें|
