बिहार में सरकारी मास्टर बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी और राहत भरी खबर आई है, बिहार शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी BPSCTRE 4 Vacancy के लिए शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को रिक्तियों (Vacancies) की अधियाचना भेज दी है|
इस बार TRE-4 के तहत कुल 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, इसमें प्राइमरी (कक्षा 1 से 5), मिडिल (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक (कक्षा 9वीं-10वीं) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11वीं-12वीं) के लिए अलग-अलग विषयों में हजारों सीटें निकाली गई हैं|
अगर आप भी TRE-4 की तैयारी में दिन-रात एक कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत खास है| यहाँ हम बिल्कुल अपनी आसान देसी भाषा में समझेंगे कि किस क्लास में कितनी सीटें हैं, किस विषय में सबसे ज्यादा मौके हैं और पहले से सीटों में क्या बदलाव (संशोधन) हुआ है |
BPSC TRE 4 Vacancy बहाली – मुख्य बड़ी बातें एक नज़र में
| कुल पद | 32,388 शिक्षकों की होगी नियुक्ति| |
| कक्षा 11वीं-12वीं (प्लस टू) | 22 विषयों में कुल 16,101 पद| |
| कक्षा 9वीं-10वीं (माध्यमिक) | 9 विषयों में कुल 3,877 पद| |
| कक्षा 6ठी से 8वीं (मिडिल) | 7 विषयों में कुल 8,563 पद| |
| कक्षा 1 से 5वीं (प्राइमरी) | 3 विषयों में कुल 3,847 पद| |
| सबसे ज्यादा सीटें | 11वीं-12वीं में सबसे ज्यादा रसायन शास्त्र (Chemistry – 3695 पद) और 6ठी-8वीं में विज्ञान व गणित (2188 पद) हैं| |
कक्षा 11वीं से 12वीं (प्लस टू) में 22 विषयों के लिए 16,101 पद
प्लस टू (उच्च माध्यमिक) स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने सबसे ज्यादा रिक्तियां भेजी हैं| अगर आपने मास्टर डिग्री (Post Graduation) के साथ STET और B.Ed किया है, तो आपके लिए बहुत बड़ा मौका है|
TRE 4 Vacancy – 11वीं-12वीं में विषयवार रिक्तियों की सूची
| रसायन शास्त्र (Chemistry) | 3,695 पद (सबसे ज्यादा) |
| भौतिकी (Physics) | 1,758 पद |
| अंग्रेजी (English) | 1,321 पद |
| वनस्पति विज्ञान (Botany) | 1,078 पद |
| मनोविज्ञान (Psychology) | 1,030 पद |
| उर्दू | 877 पद |
| संस्कृत | 746 पद |
| हिंदी | 739 पद |
| संगीत (Music) | 736 पद |
| राजनीति शास्त्र (Political Science) | 665 पद |
| गणित (Maths) | 657 पद |
| इतिहास (History) | 608 पद |
| जंतु विज्ञान (Zoology) | 449 पद |
| गृह विज्ञान (Home Science) | 418 पद |
| कंप्यूटर विज्ञान (Computer Science) | 407 पद |
| समाजशास्त्र (Sociology) | 266 पद |
| भूगोल (Geography) | 176 पद |
| अर्थशास्त्र (Economics) | 138 पद |
| व्यवसायिक अध्ययन (Business Studies) | 133 पद |
| दर्शनशास्त्र (Philosophy) | 80 पद |
| लेखाशास्त्र (Accountancy) | 66 पद |
| उद्यमिता (Entrepreneurship) | 58 पद (सबसे कम) |
नोट – प्लस टू स्तर पर अकेले केमिस्ट्री और फिजिक्स मिलाकर ही 5,450 से ज्यादा पद बनते हैं! यानी साइंस वाले अभ्यर्थियों के लिए इस बार बल्ले-बल्ले है|
ये भी पढ़ें – Instagram Se Paise Kaise Kamaye 2026 में इंस्टाग्राम से कमाई करने के 8 सबसे आसान तरीके
कक्षा 6ठी से 8वीं (मिडिल स्कूल) में 8,563 पदों पर भर्ती
मिडिल स्कूलों में इस बार 7 अलग-अलग विषयों के लिए 8,563 सीटें दी गई हैं|
6ठी से 8वीं में विषयवार रिक्तियां
| विज्ञान व गणित (Maths & Science) | 2,188 पद (सबसे ज्यादा) |
| अंग्रेजी (English) | 1,929 पद |
| संस्कृत | 1,225 पद |
| सामाजिक विज्ञान (Social Science) | 1,190 पद |
| हिंदी | 1,096 पद |
| उर्दू | 935 पद |
| कुल पद | 8,563 |
अगर आप CTET Paper 2 या BTET पास हैं और मैथ्स-साइंस से तैयारी कर रहे हैं, तो 2188 पदों पर आपका मुकाबला रहेगा|
3. कक्षा 9वीं से 10वीं (माध्यमिक) में 3,877 पदों पर बहाली
हाई स्कूलों (9th-10th) के लिए 9 मुख्य विषयों में कुल 3,877 पद निकाले गए हैं|
9वीं-10वीं में विषयवार रिक्तियां
| सामाजिक विज्ञान | 756 पद |
| अंग्रेजी | 696 पद |
| उर्दू | 660 पद |
| गणित | 570 पद |
| विज्ञान | 463 पद |
| हिंदी | 361 पद |
| संस्कृत | 322 पद |
| शारीरिक शिक्षा (Physical Education) | 47 पद |
| संगीत | 2 पद |
| कुल पद | 3,877 |
4. कक्षा 1 से 5वीं (प्राइमरी स्कूल) में 3,847 पद
प्राइमरी स्कूलों में कक्षा 1 से 5वीं के शिक्षकों के लिए कुल 3,847 सीटें रखी गई हैं|
1st to 5th Class Vacancies
| सामान् विषय (General Teacher) | 3,065 पद |
| उर्दू | 757 पद |
| बांग्ला | 25 पद |
| कुल पद | 3,847 |
पुरानी और नयी संशोधित सीटों का अंतर समझें
| कक्षा / स्तर | पहले प्रस्तावित सीटें | नयी संशोधित सीटें | अंतर (कम हुईं सीटें) |
| नौवीं से 10वीं | 9,083 | 3,877 | 5,206 पद कम हुए |
| 11वीं से 12वीं | 16,774 | 16,101 | 673 पद कम हुए |
हालाँकि सीटें थोड़ी घटी हैं, लेकिन 32,388 का कुल आंकड़ा भी बहुत बड़ा है और सही रणनीति से तैयारी करने वालों के लिए एक सीट पक्की करना कोई नामुमकिन काम नहीं है|
BPSC TRE 4 Vacancy की तैयारी कैसे करें?
BPSC के अब तक के ट्रेंड को देखें तो 6th से 12th तक की सरकारी किताबें ही आपका असली सहारा हैं|
TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के क्वेश्चन पेपर्स को अच्छी तरह सॉल्व करें ताकि आपको पता चले कि BPSC किस पैटर्न पर सवाल पूछता है|
मुख्य परीक्षा में आपका खुद का सब्जेक्ट ही आपको मेरिट में ऊपर लाएगा, इसलिए अपने विषय पर 100% ध्यान दें|
निष्कर्ष (Conclusion)
बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए BPSC TRE 4 Vacancy एक बड़ा अवसर लेकर आया है| कुल 32,388 पदों की अधियाचना BPSC को भेजी जा चुकी है| अब बहुत जल्द आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी|
अपनी तैयारी को ढीला मत पड़ने दीजिए| विषयों के अनुसार अपनी रणनीति बनाइए और अभी से पढ़ाई में जुट जाइए |
क्या आप भी BPSC TRE 4.0 की तैयारी कर रहे हैं? आपका विषय कौन सा है, नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं| इस जानकारी को अपने सभी शिक्षक साथी दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें |
