-4.2 C
New York
बुधवार, जनवरी 21, 2026
होमInternetराष्ट्रीय कैरियर सेवा में रोजगार के लिए आवेदन करने का तरीका

राष्ट्रीय कैरियर सेवा में रोजगार के लिए आवेदन करने का तरीका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

National Career Service में रोजगार के लिए आवेदन करने का तरीका – हेल्लो दोस्तों वेबसाइट हिंदी में आप सभी का बहुत – बहुत स्वागत है | इस पोस्ट में नेशनल करियर सर्विस के द्वारा नौकरी पाने का तरीका जानेंगे |

दोस्तों , आज के समय में offline से ज्यादा ऑनलाइन करियर बनाना बहुत ही असान है | अगर आपके पास नेट कनेक्शन है तो आप online जॉब के लिए update रह सकते है | दुनिया के आधा से अधिक कम्पनियां में ऑनलाइन cv अपलोड करने का option दिया रहता है |

यहाँ पर हम National Career Service के बारे में बात कर रहे है | यहाँ से बेरोजगार युवको नौकरी तलाशने में मदद किया जाता है | अगर आप भारत में सरकारी या गैर सरकारी जॉब करना चाहते है तो नेशनल करियर सर्विस पर आवेदन कर सकते है |

National Career Service क्या है ?

इसे हिंदी में राष्ट्रीय कैरियर सेवा भी कह सकते है | यहाँ पर करियर संबंधी सलाह देनेवाले विशेषज्ञों का भी अपाॅइंटमेंट लिया जाता है | अपनी सेवाएं देने के इच्छुक सलाहकारों को भी स्वागत किया जाता है | नए जोइनिंग करने वाले बेरोजगार को जगार मेलों और करियर प्रदर्शनियों की जानकारी दिया जाता है |

यहाँ पर नौकरी खोजने पर प्रशिक्षण करने के लिए आवेदन करने का मौका दिया जाता है | आप अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है | यहाँ पर करियर परामर्श, प्रशिक्षण / कौशल कार्यक्रम, और विभिन्न नौकरी मेलों में भागीदारी जैसी विभिन्न कैरियर संबंधी सेवाओं का लाभ मिल सकता है |

 National Career Service में निम्नलिखित वर्ग के लिए आवेदन कर सकते है |

Jobseeker नौकरी आवेदक

Employer नियोक्ता

Local Services स्थानीय सेवा प्रदाता

Career Center करियर केंद्र

Counsellor सलाहकार

Skill Provider ट्रेनिंग संस्थान

Placement Organisation प्लेसमेंट संगठन

Govt. Dept. सरकारी विभाग

Reports & Documents रिपोर्ट व दस्तावेज

ctet july 2019 online apply

How to Apply Online for Employment in National Career Service?

National Career Service में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपके पास बेसिक जानकारी का होना चाहिए |

सबसे पहले नेशनल करियर सर्विस के वेबसाइट पर जाये | आप निचे के लिंक पर क्लिक कर सकते है |

ncs.gov.in

इसके बाद आप सरकारी वेबसाइट के homepage पर पहुच जायेंगे | नई उपयोगकर्ता इस साईट से जुड़ने के लिए New user sign up पर क्लिक करें |

job ncs
  1. Register as :-  अपने स्किल के अनुसार केटेगरी का चुनाव करें |
  2. Name :-  पूरा नाम दर्ज करें |
  3. Gender :-  जेंडर select करें |
  4. Date of birth :- जन्म तिथि select करें |
  5. Guardian/ Father’s name :-  अभिभावक / पिता का नाम लिखें |
  6. Highest Education Level :- उच्च शिक्षा के स्तर select कीजिए |
  7. State :-  राज्य का चुनाव करें |
  8. District :- जिला का नाम सेलेक्ट करें |
  9. Email :- ईमेल आयडी दर्ज करें |
  10. Mobile number :-  मोबाइल नंबर दर्ज करें |
  11. Password :- दोनों बॉक्स में पासवर्ड कन्फर्म करें |
  12. Unique identification (uid) number :- विशिष्ट पहचान संख्या दर्ज करें | आप आधार नंबर दे सकते है |
  13. Choose your username :-  यूजरनाम में ईमेल का चुनाव कर सकते है |
  14. Job preference/key skills :-  नौकरी का कौशल / प्राथमिकता को choose करे |
  15. Enter security code :-  सुरक्षा कोड दर्ज करें |
  16. I agree to Terms & conditions :-  नियम और शर्ते को टिक करें |
  17. Submit :-  सबमिट पर क्लिक करें |
National Career Service job

National Career Service job

इस पेज पर रजिस्ट्रेशन को verify करना है | आपके मोबाइल नंबर पर एक verification code आएगा |

  1. Please Enter verification code :-  मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन कोड आया होगा | बॉक्स में टाइप करें |
  2. Submit :-  फॉर्म को सबमिट करें |
national service

इसके बाद National Career Service के वेबसाइट पर login करें | आप अपने प्रोफाइल को भी manage कर सकते है | फिर आपके application को रिव्यु किया जायेगा | समय – समय पर स्टेटस देख सकते है |

Abhishek Kumar
Abhishek Kumarhttps://websitehindi.com
मैं Abhishek Kumar हूँ और Website Hindi का Founder और Writer हूँ। यह वेबसाइट Government Jobs, Online Form, Result, Education और Useful Guides सरल हिंदी में प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य सही और भरोसेमंद जानकारी समय पर देना है।

Related Post

2 टिप्पणी

टिप्पणियाँ बंद हैं।

- Advertisment -

recent post

TOOLS

FOLLOW US

2 टिप्पणी

टिप्पणियाँ बंद हैं।