WBA क्या है यह D.el.ed के लिए क्यों जरुरी है |

Last updated on April 29th, 2019 at 12:35 pm

WBA क्या है यह Deled के लिए क्यों जरुरी है Workshop Based  Activities : अगर आप D.el.ed कर रहे है तो वर्कशॉप बेस्ड एक्टिविटीज को जानना अनिवार्य है |

हेल्लो मित्रो, वेबसाइट हिंदी में आपका स्वागत है |
अगर आप डी.एल.एड कर रहे है तो हर प्रकार का एक्टिविटीज को पूरा करना है |
ताकि D.el.ed का Exam देने में कोई प्रॉब्लम न हो सके |
पिछले पोस्ट में भी SBA नामक एक्टिविटी के बारे  में जानकारी पब्लिश किया हूँ | उसी तरह से wba को पढना और समझना आवश्यक है | nios के अध्यक्ष ने साफ – साफ कह दिए है की जबतक आप डी एल एड का सभी कार्यक्रम पूरा नही करेंगे तबतक परीक्षा में बैठने का अनुमति नही मिल सकता है |
School Based Activities SBA डी एल एड के लिए क्यों जरुरी है ?

⇒ WBA क्या है ?

जिस तरह से SBA – School Based Activities को पढना जरुरी है उसी प्रकार W.B.A भी 100 % पढना अनिवार्य है |  W.B.A का मतलब “Workshop Based Activities” जिसे हिंदी में “कार्यशाला आधारित गतिविधियाँ” कहते है |
इसे स्टडी सेण्टर के समन्वयक द्वारा 12 दिन का कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा | School Based Activities को प्रथम और द्वितीय वर्ष में पढना है | हलाकि इसमे उतना प्रॉब्लम नही होगा जितना आप सोचते होंगे | अगर बारह दिन मन से क्लास कर लिए तो आप अच्छे से सिख सकते है |
डी.एल.एड के first year में 4 क्रेडिट कार्यशाला मूल्याङ्कन तैयार करना है  जिसके लिए 100 अंक मिलेगा | इसी प्रकार 2nd ईयर में भी चार credit को फॉलो करना है | तो आप परीक्षा में शामिल हो सकते है |
→ NIOS DELED HINDI ASSIGNMENT ALL QUESTION WITH ANSWER
कार्यशाला शिक्षण और सीखने के विभिन्न पहलुओं में प्रशिक्षण के लिए उपयोगी तकनीकों और सुझावों के लिए एक बुनियादी परिचय प्रदान करती है। कार्यशाला में आपको संसाधन व्यक्तियों, सहकर्मी समूहों और अन्य लोगों के साथ सामंजस्यपूर्ण बातचीत करने का अवसर मिलता है शिक्षक के रूप में अपने कार्य से संबंधित यह आपके विचारों का आदान-प्रदान करने, मुद्दों को उठाने, विषयों पर चर्चा करने, समस्याओं आदि के लिए आपके लिए एक मंच प्रदान करेगा। कार्यशाला का अध्ययन केंद्र में आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला की अवधि हर साल 12 दिन होगी। कार्यशाला के लिए कार्यक्रम स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार लचीलेपन की संभावना प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। इस कार्यशाला के उद्देश्यों में से एक में संसाधनों को प्राप्त करने और अभ्यास करने में आपकी सहायता करना है, विशेष रूप से संसाधन व्यक्तियों की देखरेख में कक्षा में शिक्षण और प्रबंधन से संबंधित प्रस्तावित कार्यशालाओं में ऐसी गतिविधियां शामिल हैं, जिनमें सक्रिय भाग लेने और आपके भाग में भागीदारी की आवश्यकता होती है और शिक्षकों के रूप में आपकी प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए आवश्यक माना जाता है।

⇒ D.el.ed में पढने के लिए सभी क्रेडिट इस प्रकार है |

Workshop Based Activities में पढने के लिए कुल 8  क्रेडिट है जिसमे 200 अंक दिया जायेगा |  कोर्स 512  , 514 को पढना है जो इस प्रकार है |

⇒ फर्स्ट year के 2nd semester  में पढना है |

  • Preparation of lesson plans on language, Maths, EVS, Sc/S.Sc. (6×4)
  • Preparation of Teaching and Learning materials and aids on the four subjects (4×4)
  • Development of portfolio in any one subject based evaluation
  • Preparation of balanced question paper based on design and blueprints (6×4)
  • Observation of Demonstration lesson
  • Participation on process evaluation

⇒ सेकंड year के 2nd समेस्टर में पढना है |

  • Concept mapping in any two subjects- language, Maths, EVS, Sc/S.Sc.(8×2)
  • Acting on Art, Physical & Health and Work Education (3×8)
  • Analysis of Time Table/annual activity calendar
  • School community relationship
  • Seminar presentation
  • Participation on process evaluation
→ Reference Number से खुद का PCP लिस्ट और स्टडी सेण्टर search करें
1.  W.B.A में कुल कितने कोर्स को पढना है ?
उत्तर :- Workshop Based Activities में कुल 2       कोर्स को पढना है |
2. कितने दिनों का प्रशिक्षण होता है ?
उत्तर :- first year में 12 दिन क्लास करना है |
3.  क्या इसे करना जरुरी है ?
उत्तर :- WBA को 100% क्लास अटेंड करना है |
4. इसमे कितने क्रेडिट पूरा करना है ?
उत्तर :- दोनों समेस्टर मिलकर कुल 8 क्रेडिट तैयार करना है |
5. यह कोर्स कितने घंटे में कम्प्लीट होगा ?
उत्तर :- इसे पूरा करने में 220 hours लगेंगे |
6. इसका कार्यशाला कहाँ पर आयोजित होगा ?
उत्तर :- यह कार्यशाला अध्ययन केंद्र पर आयोजित की जाएगी |
7. यह कोर्स किस प्रकार लाभदायक है ?
उत्तर :- यह कार्यशाला सहायता के तकनीको और युक्तियो का सामान्य परिचय प्रदान करती है | जो शिक्षण तथा अधिगम के विभिन्न पहलुओ में प्रशिक्षण के लिए लाभदायक है |
अब आप समझ गए होंगे की Workshop Based Activities क्या है और D.el.ed के लिए क्यों जरुरी है | इसी प्रकार लेटेस्ट पोस्ट पढने के लिए वेबसाइट-हिंदी Android app इनस्टॉल कर सकते है | धन्यवाद |

58 thoughts on “WBA क्या है यह D.el.ed के लिए क्यों जरुरी है |”

  1. अति सुन्दर पोस्ट, लाभदायक एवं प्रेरणास्रोत है.

  2. Sir हमारे स्टडी सेंटर पर 512 wba भी अभी मांगा जा रहा है। कृपया आप wba का formet शीघ्र ही भेज दीजिये।31 march ko ही जमा होगा।

  3. Sir WBA class gujarat State me kab Suru honge please reply or kab WBA kab submit Karna he pl.thanks

  4. Language subject means hindi ya english kisi m bhi ya hindi m jo likh ra h usko hindi or jo english medium s h usko english

  5. महेश गुर्जर

    सर मैं किन्ही कारणवश assignment 504 505 और SBA नही जमा करवा पाया तो क्या सर मैं अब एग्जाम में नही पास हो पाउगा या म अगले ईयर के साथ साथ कम्पलीट कर सकता हु

  6. श्यामा कुमार

    आप से अनुरोध है कि पाठ योजना बना कर दिया जाए ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top