Last Updated on 5 months by Abhishek Kumar
Vksu University के अंतर्गत BA Part 1 में एडमिशन कैसे कराये? VKSU BA Part 1 Admission 2022-25 Apply Online link, VKSU Part 1 Admission 2022-25: B.A, B.Com And B.Sc
वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के अंतर्गत एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट कई बार प्रकाशित की गयी है, जिसमें से अनेको छात्रा को मेरिट लिस्ट के लिए इंतिजार करना पड़ा | इंटर में कम नंबर प्राप्त होने वाले छात्रों को मेरिट लिस्ट से वंचित कर दिया गया है |

यदि आप मेरिट लिस्ट के अनुसार यूनिवर्सिटी में एडमिशन कराने के बारे में सोंच रहें है तो आप सही वेबसाइट पर है | इस आर्टिकल में Veer Kunwar Singh University से मान्यता प्राप्त कॉलेज में एडमिशन कराने के बारे में पूरी जानकारी शेयर करने वाला हूँ |
Vksu University के अंतर्गत BA Part 1 में एडमिशन कैसे कराये?
जैसा की आपको पता है वीर कुंवर सिंह के वेबसाइट पर सभी इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्र – छात्राएं आवेदन कर चुके है | ऐसे में अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Merit List चेक कर सकते है |
मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए आपके पास यूजर आईडी और पासवर्ड आपके पास होना चाहिए, मीन्स यूजर आईडी के रूप में ईमेल आईडी और पासवर्ड टाइप कर लॉग इन करें |
वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के कॉलेज में एडमिशन कैसे कराये?
वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के अंतर्गत कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले Merit List चेक करना होगा | मेरिट लिस्ट चेक करने के साथ – साथ कॉलेज का शुल्क भी भुगतान करें |
स्टेप 1
सबसे पहले वीर कुंवर सिंह के अधिकारिक वेबसाइट https://vksuexams.com/admnep/default.aspx पर जाये |
इस साईट पर विजिट करने पर Login पेज दिखाई देगा |
(1.) Email Id: बॉक्स में ईमेल आईडी टाइप कीजिए |
(2.) Password : यहां पर पासवर्ड टाइप कीजिए |
(3.) ‘M Not A Robot : यहां पर टिक करके काप्त्चा वेरीफाई कीजिए |
(4.) Login बटन पर क्लिक करें |

स्टेप 2
लोगिन करते ही अधिकारिक वेबसाइट का Homepage दिखाई देगा |
मेरिट लिस्ट देखने के लिए Merit List के निचे प्रिंट के आइकॉन पर क्लिक करें |

स्टेप 3
अगले स्क्रीन पर स्टूडेंट का प्रोफाइल डिटेल्स दिखाई देगा |
प्रोफाइल के निचे कॉलेज का नाम दिखाई देगा | जिस कॉलेज में सेलेक्ट किया गया होगा उस कॉलेज के सामने Selected लिखा होगा |
अब आपको आगे की प्रक्रिया करना होगा जो इस प्रकार है |
(1.) प्रवेश हेतु इन्छुक महाविद्यालय का चयन करें |
(2.) यदि आप ऊपर दिए गए टिपण्णी पढ़ लिए है तो बॉक्स में टिक करें |
(3.) Click Here To Make Payment For Admission के बटन पर क्लिक करें |

स्टेप 3
इस पेज पर पेमेंट का डिटेल्स दिखाई देगा, जिसमे यह दिया होगा की आपको कितने पैसे भुगतान करना होगा |
पैसे जमा करने के लिए Confirm & Pay के बटन पर क्लिक करें |

इसके आगे मल्टीप्ल आप्शन दिखाई देगा, जहां से आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है | पेमेंट भुगतान करते ही पेमेंट रिसीप्ट आपके स्क्रीन पर दिख जायेगा | इस पेमेंट डिटेल्स को प्रिंट आउट निकाल कर रख ले |
ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के लिए क्या करें?
ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेना चाहते है और पेमेंट कर चुके है तो सबसे पहले पेमेंट का रसीद प्रिंट करें |
इंटरमीडिएट का प्रवेश पत्र, आईडी कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, लिविंग सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज़ फोटो सभी डाक्यूमेंट्स की छायाप्रति लेकर कॉलेज में जाये |
ऑनलाइन दिए गए डेट के अंदर ही कॉलेज में जाने पर एडमिशन लेना होगा |
इस आर्टिकल में Vksu University के अंतर्गत BA Part 1 में एडमिशन कैसे कराये? के बारे में पूरी जानकारी शेयर किया गया है | इस पोस्ट में यह भी बताया गया है की बीए पार्ट 1 का मेरिट लिस्ट कैसे देखें |
VKSU UG 2023-27 aDMISISON vIDEO
यह भी पढ़ें
Leave a Reply