शब्दों में अ-लोप की स्थिति पर विचार कीजिए ?

Last Updated on 4 महीना by Abhishek Kumar

शब्दों में अ-लोप की स्थिति पर विचार कीजिए ? ignou Assignment – Course Code: BHDAE – 182 (Q. sabdo me a lop ki sthiti par vichar kijiye)

ignou assignment question answer
ignou assignment question answer

शब्दों में अ-लोप की स्थिति पर विचार कीजिए ?

आपने देखा कि अ स्वर की मात्रा नहीं होती इसी प्रकार हिंदी में कुछ स्थानों पर अ स्वर का उच्चारण नहीं होता |

उदाहरण ही लिए “लड़की” शब्द पर ध्यान दीजिए। कोई अन्य भाषा-भाषी इसका उच्चारण “ल +अ ड्‌ + अ क्‌ + ई” इन समस्त ध्वनियों के साथ करेगा | किंतु हिंदी मात्रभाषा भाषी इस शब्द का उच्चारण “लड़की” के रूप में करेगा। अर्थात्‌ “ड़” व्यंजन के बाद आने वाले “अ’ का उच्चारण नहीं होगा हिंदी में ऐसे अनेक शब्द मिलते हैं जिनके मध्य में आने वाले अ-स्वर का उच्चारण करते समय लोप कर देते हैं।

इसी प्रकार राम, चुप, कुल आदि शब्दों का उच्चारण कीजिए। क्‍या हम इन शब्दों का उच्चारण ठीक वैसा ही करते हैं जिस रूप में ये लिखे हुए हैं? नहीं, हिंदी भाषा-भाषी इन शब्दों का उच्चारण “राम्‌, “चुप”, “कुल” आदि के रूप में करता है। अर्थात्‌ हिंदी में शब्द के अंत में आने वाले अ-स्वर का उच्चारण नहीं भी किया जाता है।

अब प्रश्न यह उठता है कि क्या हिंटी में अ-स्वर का लोप कर देने के संबंध में कोई नियम है या हम अपनी मर्जी से उच्चारण करते समय अ का लोप कर देते हैं?

हिंदी में अ-स्वर का लोप एक तो शब्द के अंत में तथा दूसरे शब्द के मध्य में दो स्थानों पर किया जाता है। आगे दोनों स्थितियों की चर्चा की गई है।

शब्दांत में “अ” लोप

जैसा कि बताया गया कि हिंदी में शब्द के अंत में सदैव अ-स्वर का लोप कर दिया जाता है। इसका अर्थ यह हुआ कि हिंदी भाषी शब्द के अंत में अ-रहित व्यंजन का उच्चारण करते हैं तथापि लिखते समय उन शब्दों में हलंत का चिह्तन नहीं लगाते क्योंकि हमारी लेखन व्यवस्था तो परंपरागत रूप का ही अनुसरण करती है।

अब निचे दिए गए शब्दों के लिखित तथा उच्चरित रूपों पर ध्यान दीजिए | उच्चारित रूपों में शब्द के अंत में अ-लोप दिखाया गया है |

लिखित रूपउच्चरित रूप
आमआम्‌
कलकल्‌

मध्य में अ लोप

हिंदी में शब्दों के मध्य में भी उच्चारण के स्तर पर अ-स्वर का लोप किया जाता है | शब्द के मध्य में होने वाले अ-लोप के दो अलग नियम मिलते है |

नियम 1

आप देख चुके हैं कि “लड़की” शब्द में उच्चारण करते समय ड के बाद आने वाले स्वर का लोप किया जाता है। इसी तरह अन्य शब्दों में अ-लोप देखा जा सकता है |

लिखित रूपउच्चरित रूप
लड़कालड्का
जनताजनता
सरसोंसरसों

यदि आप इन शब्दों की संरचना पर ध्यान दें तो पाएँगे कि जिस “अ” स्वर का लोप हो रहा है उसके पूर्व तथा उसके बाद में आने वाले वर्णों की प्रकृति समान है अर्थात्‌ सभी शब्दों में लुप्त होने वाले अ के पूर्व एक व्यंजन तथा एक स्वर अवर आ रहा है और उसके बाद में एक व्यंजन तथा दीर्घ स्वर आ रहा है। जब भी इस प्रकार की स्थिति होगी | जब भी इस प्रकार उच्चारण में अ-स्वर का लोप कर दिया जाता है |

नियम 2

अब नीचे दिए गए शब्दों के लिखित तथा उच्चरित रूपों पर ध्यान दीजिए –

लिखित रूपउच्चरित रूप
अनबनअनूबन्‌
अनशनअन्‌शन्‌
तड़पनतड्पन्‌
सिमटनसिमृटन्‌

उपरोक्त उदाहरणों में अंतिम अ-लोप के साथ एक अ-स्वर का और लोप हो रहा है। इन सभी शब्दों में सभी हस्व स्वर क्रम से आ रहे हैं। अतः यदि किसी शब्द में तीन से अधिक हस्व स्वर एक क्रम में आएं तो बाई ओर से दूसरे अ-स्वर का लोप कर दिया जाता है। जैसे सिमटन शब्द में या अनबन शब्द में बाई ओर से गिनने पर दूसरा अ-स्वर बिच में आया है अत: इसका उच्चारण नहीं किया जाता |

मात्रभाषा शब्दों का उच्चारण करते समय स्वाभाविक रूप में अ स्वर लोप कर देते है | परन्तु एनी भाषा भाषी हिंदी सीखता है तो उसे अवश्य मालूम होना चाहिए की हिंदी के इन शब्दों का उच्चारण मात्रभाषा – भाषी कैसे करते है | यह नियम जानकर ही नही अभ्यास द्वारा भी सिखा जा सकता है |

इसे भी पढ़ें

About The Author

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top