science Lesson Plan (b.ed, D.el.ed , Bridge , D,ed उम्मीदवारों के लिए )

science Lesson plan in Hindi , साइंस लेसन प्लान इन हिंदी , science lesson plan in hindi pdf , B.ed Lesson plan science , Bridge course PDPET

इस पोस्ट में चार science Lesson Plan हिंदी में Format के साथ लाया हूँ | इसे आप Bridge course (pdpet) , B.ed , D.el.ed , स्ट्रीम में यूज कर सकते है |

Nios से प्रकाशित 6 माह के ब्रिज कोर्स में भी विज्ञान के पाठ योजना बनाने के लिए कहा गया है | इस स्थति में निचे दिए गए पाठ योजना Read करें |

पाठ योजना के फॉर्मेट निचे के लिंक से डाउनलोड करें | इसी प्रारूप पर अनेक लेसन प्लान wright कर सकते है |

Download

science Lesson plan in Hindi

पाठ योजना : 1

विषय : विज्ञान

प्रकरण : पालतू जानवर

सामान्य उद्देश्य :

बालको को प्रकृति से परिचित कराना |

छात्रो को वैज्ञानिक भावनाओं का विकास करना |

छात्र / छात्रों में निरिक्षण की भावनाओ को जन्म देना

विशिष्ट उद्देश्य :-

छात्रो को गाय , भैस  के बारे में सभी जानकारी देना |

सहायक सामग्री :

भैस , गाय जैसे पालतू जानवरों के मिटटी का मॉउल

पूर्व ज्ञान :

छात्रो को पालतू जानवर के बारे में थोडा – बहुत ज्ञान है |

प्रस्तावना :

Q1.) दूध का रंग कैसा होता है ?

Q2.) भैस और गाय में अंतर क्या है ?

उद्देश्य कथन :

बच्चो आज हम गाय , भैस जैसे पालतू जानवर के बारे में जानेंगे |

प्रस्तुतीकरण :

गाय , भैस और बकरी तीनो पालतू पशु है | ये पशुये दूध देनेवाली है | इनके कद के अनुसार लम्बी पूंछ होती है शरीर पर बैठे मखिक्यों को पूछ से ही भगा देती है |  इनके दो सिंग होते है | जिससे वे स्वयं को रक्षा करती है |

गाय और भैंस का चार – चार पैर होते है जिससे वे कही भी जा सकती है | दोनों आंख से देख सकती है | गाय भैस भूसा , घास खाती है | इनके उपरी जबड़े में चबाने के लिए दांत लगे होते है | गाय और भैस हमेशा जुगाली करती रहती है |

श्यामपट्ट कार्य :

छात्राध्यापक श्यामपट्ट पर गाय और भैस का चित्र बनाकर इनके अंगो का नाम लिखेगा |

पुनरावृति कार्य :

  1. मनुष्य गाय भैस को क्यों पलता है ?
  2. भैस चारा कैसे खाती है ?
  3. गाय , भैस रखने का फायदा क्या है ?
  4. गाय के कितने कान होते है ?

मूल्यांकन :

1..) गाय के कितने पूंछ होती है ?

उत्तर : एक

2.) भैस भोजन में क्या खाती है ?

उत्तर : घास , पुआल , खरी इत्यादि |

गृह कार्य :

घर से गाय और भैस पर निबंध लिखकर लाना है |

Science Lesson Plan

पाठ योजना : 2

विषय : विज्ञान

प्रकरण : हमारे शरीर के अंग

सामान्य उद्देश्य :

बच्चो में विज्ञान के प्रति रूचि उत्पन्न करना |

बच्चो को चिन्तनं शक्ति का विकास करना |

बच्चो को बौद्धिक शक्ति का विकास करना |

अपने दैनिक जीवन में विज्ञान का उपयोग बताना |

विशिष्ट उद्देश्य :

शरीर के प्रत्येक अंग के बारे में छात्रो को जानकारी देना तथा अंगो के विभिन्न कार्यो के बारे में समझाना |

सहायक सामग्री :

श्यामपट्ट , चाक , शरीर के अंगो से संबंधित चार्ट , डस्टर इत्यादि |

पूर्व ज्ञान :

छात्र / छात्र शरीर के बारे में सामान्य जानकारी रखते है |

प्रस्तावना :

अध्यापक क्रिया छात्र क्रिया
हम दुनिया को किस अंग से देख सकते है ? आँख
एक हाथ में कुल कितने उंगलियाँ होती है ? पांच
मानव शरीर के बारे में जानना क्यों जरुरी है ? समस्यात्मक प्रश्न

उद्देश्य कथन :

बच्चो आज हम मानव शरीर के अंगो के बारे में जानेंगे |

प्रस्तुतीकरण :

बच्चो मानव शरीर को उर्जा कैसे मिलती है ? हमारे शरीर में मुख्य अंग कौन – कौन सी है ? हमे अपने शरीर के बारे में जानना क्यों आवश्यक है | आइए हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे |

मानव शरीरी को उर्जा भोजन से मिलती है | हमारे शरीर के मुख्य अंग जी संसार को उसी अंग से जानने और समझने की कोशिश करती है | त्वचा , कान , आंख , नाक , जीभ | जिस तरह से पांच तत्वों से हमारा संसार बना है उसी प्रकार शरीर में भी मुख्य पांच ज्ञानेन्द्रियाँ होती है |

श्यामपट्ट कार्य :

श्यामपट्ट पर अंगो के नाम लिखकर छात्रो को बताना |

पुनरावृति कार्य :

  1. आंख का क्या कार्य है ?
  2. स्वाद जानने के लिए जीभ क्यों आवश्यक है ?
  3. मानव शरीर के अंगो के नाम लिखों ?

मूल्यांकन :

छात्रो को शरीर के अंगो के नाम लिखवाना |

गृह कार्य :

शरीर के विभिन्न अंगो के कार्य के बारे में लिखना |

Science Lesson plan in Hindi

पाठ योजना : 3

विषय : विज्ञान

प्रकरण : ऑक्सीजन की आवश्यकता

सामान्य उदेश्य :

छात्रो को विज्ञान के प्रति रूचि उत्पन्न कराना |

छात्रो को दैनिक जीवन में विज्ञान का संबंध बताना |

वैज्ञानिक अविष्कारों के बारे में जानकारी देना |

छात्रो को मानसिक उन्नति कराना |

विशिष्ट उद्देश्य :

छात्रो को ऑक्सीजन के बारे में जानकारी देना की दुनिया oxygen के बिना जिन्दा नही रह सकती है |

सहायक सामग्री :

चाक , श्यामपट्ट , दीप , माचिस , कटोरा

पूर्व ज्ञान :

छात्र ऑक्सीजन के बारे में सामान्य जानकारी रखते है |

प्रस्तावना :

छात्राध्यापक क्रिया छात्र क्रिया
मानव को ऑक्सीजन क्यों जरुरी है ? साँस लेने के लिए
दीप को ढँक देने पर क्यों बुझ जाती है ? ऑक्सीजन की कमी से
आयुमंडल में oxygen कितने प्रतिशत है ? समस्यात्मक प्रश्न
   

उद्देश्य कथन :

आज हम जानेंगे की ऑक्सीजन की आवश्यकता क्यों होती है |

प्रस्तुतीकरण :

जैसा की हम जानते है ऑक्सीजन मानव के साथ – साथ सभी जीवों के लिए अनिवार्य है | इसका उपयोग अनेक जगह किया जाता है | oxygen रंगहीन , स्वाधीन , गंधरहित गैस है जो मानव के लिए प्राणवायु है | इसके बिना मानव का जीवन संभव नही है |

ऑक्सीजन पृथ्वी पर एक वरदान के रूप में तत्व है जो पृश्वी के पदार्थ , खनिजो में पाया जाता है |

श्यामपट्ट कार्य :

मानव के नाक में ऑक्सीजन लगाते हुए चित्र बनाना |

पुनरावृति प्रश्न :

  1. दीप पर गिलास रख देने से मोमबती क्यों बुझ जाती है ?
  2. मानव शरीर को ऑक्सीजन क्यों जरुरी है ?
  3. ऑक्सीजन का रंग कैसा होता है ?

मूल्यांकन :

अध्यापक सभी छात्रो के पास जाकर कार्य का निरिक्षण करेंगे |

गृह कार्य :

ऑक्सीजन के बारे में विभिन्न उपयोग को लिखकर लाना |

Evs लेसन प्लान read कीजिए

पाठ योजना : 4

विषय : विज्ञान

प्रकरण : पौधे के विभिन्न भग एवं कार्य

सामान्य उद्देश्य

छात्रो को विज्ञान के प्रति रूचि उत्पन्न करना |

छात्रो में तार्किक और बौद्धिक क्षमता का विकास होना |

विशिष्ट उद्देश्य :

छात्रो को पौधे के विभिन्न भागो के बारे में जानकारी देना | तथा पौधे का कार्य समझाना |

सहायक सामग्री :

पौधे से संबंधित चार्ट , चाक , श्यामपट्ट

पूर्व ज्ञान :

छात्र / छात्रा पौधे के बारे में सामान्य जानकारी रखते है |

प्रस्तावना :

छात्राध्यापक कार्य छात्र कार्य
पौधे को कहाँ लगाते है ? मिटटी
हमे पौधे से क्या प्राप्त होता है ? फुल , फल , पत्ती
बच्चो , पौधे का कार्य लिखें ? समस्यात्मक प्रश्न
   

उद्देश्य कथन :

बच्चो , आज हमलोग “पौधे के विभिन्न भाग एवं कार्य “ प्रकरण के बारे में जानेंगे |

प्रस्तुतीकरण :

बच्चो , पेंड – पौधे हमारे जीवन और आसपास अनमोल रत्न से भी बढ़कर है | अगर पेंड – पौधे समाप्त हो जाए तो हमारा जीवन भी नष्ट हो जायेगा | जिस तरह से मानव जीवन का विकास होता है उसी तरह पौधे का विकास होता है | जैसा की हम जानते है पौधे का अधिकांश भाग बहरी भाग में तथा कुछ भाग मुट्टी के अन्दर ढंकी रहती है |

हमे खाने के लिए अनाज , फल , फुल पेड़ – पौधे से ही प्राप्त होती है | यहाँ तक की शुद्ध ऑक्सीजन भी पौधे से मिलते है | इसीलिए पौधे के बिना जीवन संभव नहीं है |

श्यामपट्ट कार्य :

किसी एक पौधे का चित्र बनाना और उनके भाग का नाम लिखना |

पुनरावृति प्रश्न :

  1. पौधे के विभिन्न भागो का नाम बताइए ?
  2. पेड़ – पौधे को भोजन कहा से मिलती है ?
  3. मानव जीवन के लिए पौधे क्यों जरुरी है ?

मूल्यांकन :

बच्चो के आसपास घूमना | जो छात्र नही लिखें है उन्हें पौधे के चित्र बनाने को कहना | निरिक्षण करना |

गृह कार्य :

पेंड – पौधे के विभिन्न अंगो और कार्यो के बारे में लिखकर लाना |

Science Lesson plan in Hindi pdf

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top