Last Updated on 4 वर्ष by Abhishek Kumar
Nios Deled Course 509 Assignment 3 With Answer – उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान शिक्षण के लिए अधिगम संसाधनों की क्या आवश्यकता हैं ? अपने विद्यालय में सामाजिक विज्ञान हेतु अधिगम संसाधन केंद्र स्थापित करने की एक योजना बनाइए |
इस पोस्ट में Nios Deled Course 509 Assignment 3 के उत्तर लेकर आया हूँ इसे आप असाइनमेंट कॉपी में wright कर सकते हैं | इस प्रश्न के उत्तर ज्ञान और nios के गाइड अनुसार लिखा हूँ अगर कोई गलतियाँ दिखे तो सुधार या बदलाव कर सकते हैं |
Nios Deled Course 509 Assignment 3 With Answer
Nios Deled Course 509 Assignment तीन के उत्तर |
Q. 1) उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान शिक्षण के लिए अधिगम संसाधनों की क्या आवश्यकता हैं ? अपने विद्यालय में सामाजिक विज्ञान हेतु अधिगम संसाधन केंद्र स्थापित करने की एक योजना बनाइए |
उत्तर :- शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में अधिगम संसाधनों की आवश्यकता और महत्व :-
शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में अधिगम संसाधनों की आवश्यकता और महत्वा का वर्णन निम्नलिखित बिन्दुओं में दिया गया हैं |
PGDBF Call Letter Download परिवीक्षाधीन अधिकारी के लिए बुलावा-पत्र
-
इन अधिगम संसाधनों का परयोग शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावशाली बनता हैं |
-
अधिगम श्रोत विद्यार्थियों को अधिगम उद्देश्यों को अधिक प्रभावशाली ढंग से अधिक कुशलतापूर्वक प्राप्त करने में सहायता करते हैं |
-
अधिगम श्रोत आवधारणाओं को स्पस्ट करने , व्याख्या करने और उनका मूल्यांकन करने में सहायक होतें हैं | वे सुचना प्रसारण में स्पस्ट्ता , परिशुद्धता और यथार्थता प्रदान करते हैं |
-
वे विद्यार्थियों को तीब्रता से सीखने, अधिक समय तक याद रखने और अधिक यथार्थ सुचना प्राप्त करने में सहायक होतें हैं |
-
इन में से कुछ संसाधनों का उपयोग विद्यार्थियों को अधिगम अनुभव प्राप्त करने में किया जाता हैं |
-
वे दृश्य छवियो का निर्माण करते हैं , जो सीखी गई आवधारणा के पुनर्बलन में सहायक होती हैं | इनमे से कुछ एक से अधिक ज्ञान्नेद्रियों को उत्प्रेरण प्रदान करते हैं |
-
इंमे वास्तविक या लगभग वास्तविक अनुभव प्रदान करने की भी क्षमता होती हैं |
-
कुछ स्त्रोत विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से स्वयं से उनकी गति के अनुसार सीखने के अवसर प्रदान करते हैं | (उदाहरण के लिए कंप्यूटर की सहायता से सिखने वाले निर्देशात्मक कार्यक्रम , और छोटे समूह में या बड़े समूह में |
अपने विद्यालय में सामाजिक विज्ञान हेतु अधिगम संसाधन स्थापित करने की योजना :-
सामाजिक विज्ञान शिक्षक को विविध संसाधनों के प्रयोग की आवश्यकता होती हैं | किन्तु तत्काल ही सामाजिक विज्ञान में सामग्रियों को खरीदने हेतु कम बजट का निर्धारण , इसके शिक्षको के लिए अपने विद्यार्थियों के विषय में रूचि बनाए रखना वास्तव में अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो जाता हैं | ऐसी स्थिति में किसी को अपना मनोबल नहीं गिरना चाहिए | सिमित संसाधनों के उत्तम प्रयोग के लिए हम कुछ सुझाव देंगे |
-
पाठ्य पुस्तकों और पुनरवलोकन पुस्तकों में प्राय: चार्ट्स और आरेख दिए हुए होते हैं | उनका प्रयोग किया जा सकता हैं या उन्हें संसोधित किया जा सकता हैं | प्राय उन्हें बड़े रूप में विद्यार्थियों से बनवाया जा सकता हैं |
-
कोलाज निर्माण के लिए आप पुराणी पत्रिकाओं के चित्रों का प्रयोग कर सकतें हैं |
-
समुदाय से मिले संसाधनों का अन्वेषण , इतिहास व्याख्यान के लिए आप विद्वान व्यक्तियों को आमंत्रित कर सकते हैं और उनके कथनों की अपनी शिक्षण विषय वास्तु से संबद्ध कर साझा कर सकते हैं |
-
आप शिक्षा संसाधनों और प्रशिक्षण विद्यालयों से परामर्श ले सकते हैं | उनके पाठ्यक्रम के अंश के रूप में शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा अधिगम सामग्रियां तैयार की जाती हैं | आपके छोटे से आवेदन पर आपको उनसे बहुत सी अधिगम सामग्रियां प्राप्त हो सकती हैं |
-
यदि विद्यालय में internet के साथ कंप्यूटर उपलब्ध है तो विषय संबंधी अधिक उपयोगी चित्रों को डाउनलोड किया जा सकता हैं |
-
कुछ सरकारी संस्थाओं से आप महँगी सामग्री नि: शुल्क प्राप्त कर सकतें हैं |
-
विद्यालय प्रसाशन के माध्यम से आप अभिभावक शिक्षक संघ की सहायता प्रदान कर सकतें हैं |
-
दैनिक समाचार पत्रों की कटिंग्स का संग्रह कर उन्हें फाइल के रूप में सुरक्षित रख सकतें हैं |
-
आप पुराने कलेंदेर्स विशिष्ट रूप से लुप्त हो रहे हैं वन्यजीवन , सरकारी पहन और योजनाओं से संबंधित चित्रों को सुरक्षित रख सकते हैं |
-
आप कपडे पर बड़े आकार के मानचित्र बना सकते हैं | यह कार्य स्लाइड प्रोजेक्टर की सहायता से किया जा सकता हैं |
-
छात्रों को प्रायोजित कार्य करने को दिया जा सकता हैं | प्रायोजित कार्य के अतरिक्त निर्मित संग्रह पुस्तकों का प्रयोग निर्देश प्रक्रिया में किया जा सकता हैं |
-
बेकार पड़े समान जैसे गत्ते , थर्माकोल , शीट्स , मिटटी , प्लास्टर ऑफ़ पेरिस , से मदोल और Diorama का निर्माण किया जा सकता हैं |
Give 509 assignment 3 part 2 answer
How can I write this answer in Gujarati language
Thxx for 509 assignment
thank you