deled course 506 assignment 2

Deled course 506 assignment 2 Question 2 With Answer

Last Updated on 4 वर्ष by Abhishek Kumar

Deled course 506 assignment 2 Question 2 With Answer – व्याख्या कीजिए कि आप  सृजनात्मकता के विकास हेतु कौन सी युक्ति अपनाएंगे और क्यों ? आप सृजनात्मकता का आकलन कैसे करेंगे |
इस पोस्ट में Deled course 506 assignment 2 के दुसरे प्रश्न का उत्तर लेकर आया   हूँ इसे आप असाइनमेंट कॉपी में   wright कर सकतें हैं |

Deled course 506 assignment 2 Question 2 With Answer

Deled course 506 assignment 2 के उत्तर

Q. 2) व्याख्या कीजिए कि आप  सृजनात्मकता के विकास हेतु कौन सी युक्ति अपनाएंगे और क्यों ? आप सृजनात्मकता का आकलन कैसे करेंगे |
उत्तर :-  सृजनात्मकता विकसित करने के लिए अनेक युक्तियाँ हैं | जिन्हें दो प्रकार में बांटा जा सकता हैं | (i) तकनीके (ii) शैक्षिक सामग्रियां ||
तकनीके व्यक्ति विशेष होती हैं और व्यक्ति से व्यक्ति में भिन्न होती हैं |
शैक्षिक शम्ग्री जो ज़ेरोक्स करवाकर शोधकर्ता उसका मैनुवल पढ़कर शिक्षार्थियों के समूह पर प्रयोग कर सकता हैं | इसका दो उदाहरण ले सकतें हैं |
  • विचार मंथन (माथा पच्ची )
यह तकनीक अलेक्क्स ओसबर्न द्वारा विकसित की गई | एक मनोवैज्ञानिक के रूप में उसने अध्ययन किया  की लोग कैसे सोंचते हैं | हम में से अधिकतर अपनी सोंच पर तुरंत मूल्यांकन करते हैं |
सृजनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित युक्तियाँ अपनाना होगा |
५०६ असाइनमेंट एक के पहले प्रश्न का उत्तर
  • पहेली सुलझाना :- अधिकतर पहेलियों के सुराग होता हैं | सुराग को पहचानकर पहेली सुलझाने में पहेली सुलझ जाती हैं | नहीं तो आप वही पुराने ढंग से सोंचते रहेंगे | और कभी – कभी हल नहीं कर पाएंगे |
  • भिन्न सोंच के प्रश्न :- ये प्रश्न एक से अधिक उत्त्र मांगते हैं | बच्चे ढेर सारे उत्तर देंगे और वे सभी सार्थक होंगे | आज के परीक्षा व्यवस्था में हम एक ही उत्तर की अपेक्षा करते हैं | वह भी शिक्षक द्वारा लिखवाया हुआ |
  • रहस्य योजनाएँ :- ये परिस्थितियाँ हैं जहाँ बच्चो को चोरी या खून से संबंधी को हल करने के लिए जासूस की तरह काम करना होता हैं | बच्चे इस प्रकार की समस्याएं सुलझाने में आनंद लेते हैं |
  • परिणाम स्थितियां :- बच्चों को असंभव परिस्थितियाँ दी जाती है की सोंचो यदि ऐसा हुआ तो क्या परिणाम होंगे | बच्चे इस परिणामो को सोंचने का आनंद लेते हैं और कुछ तो ऐसे – ऐसे परिणाम बताते हैं कि बड़े भी सुनकर ढंग रह जाते हैं |
  • कहानी लेखन :- यह सृजनात्मक अभिव्यक्ति के प्रकार है जहाँ बच्चे दी गई कहानियां या नवल का शीर्षक बतातें हैं | कहानी का अंत बताते हैं | अधूरी कहानी को पूरा करते हैं या स्वयं कहानी लिखते हैं |
  • कविता लेखन :- यह भी सृजनात्मक अभिव्यक्ति का प्रकार हैं जहाँ बच्चे दी गई कविताओं के असामान्य शीर्षक देते हैं | आधी लिखी कविता को पूरा करते हैं या स्वयं पूरी कविता लिखते हैं |
  • पहेली निर्माण :- बच्चे इस प्रकार के सृजनात्मक अभिव्यक्ति को करने में आनंद लेते हैं जहाँ वे अधूरी पहेली को पूरा करते हैं पूरी पहेली को एक शीर्षक , वास्तु या नाम के लिए लिखते हैं |
सृजनात्मक ऐसे बच्चो में पाई जाती हैं | परन्तु भिन्न रूपों में और भिन्न मात्र में देखा गया है की बच्चे स्वयं को विभिन्न तरीको से व्यक्त करते हैं – नए उत्तर देते हैं | उपकरणों को असामान्य उपयोग बताते हैं | इसीलिए ऐसे बच्चो को पहचान कर उसमे सृजनात्मकता का विकास करना ताकि वे समाज के प्रगति में वे योगदान दे सके |

सृजनात्मकता का आकलन

सृजनात्मकता का आकलन (i) अवलोकन द्वारा (ii) आप द्वारा की गई क्रियाँए तथा चेक लिस्ट द्वारा भी आकलन की जाती हैं |
सृजनात्मकता का आकलन निम्न क्रियाँए हैं |
  • समस्या पहचानने का परीक्षण :- इस परीक्षण में चार प्रश्न हैं और शिक्षार्थियों को एक पोस्ट कार्ड या चप्पल के दोष या समस्याएं लिखने को कहा जाता हैं |
  • असामान्य उपयोग परीक्षण :- इस परीक्षण में दो प्रश्न है |  और बच्चो को एक कपडे के टुकड़े और एक बोतल के सामान्य व असामान्य प्रयोग लिखने को कहा जाता हैं |
  • जिज्ञासा परीक्षण :- इस परीक्षण में शिक्षार्थियों एक तालमापी और सुच्नापत्रक पर कई प्रश्न लिखने को कहा जाता हैं |
  • परिणाम परीक्षण :- इस परीक्षण में शिक्षार्थियों को असंभव स्थितियों के परिणाम लिखने को कहा जाता हैं
  • ध्रिढ़ता परीक्षण :- इस परीक्षण में शिक्षार्थियों को घन , आधे घन व घनाभो का सैट दिया  जाता है | उन्हें इनमे कई भिन्न आकृतियाँ बनानी होती हैं |
  • विस्तार परीक्षा :- शिक्षार्थियों को अधूरे चित्र दिए जाते हैं , उन्हें इनमे विवरण जोड़ने के लिए कहा जाता हैं |
इस तरह से हम सृजनात्मकता का आकलन कर सकते हैं |

——————————-*—————————*—————————

Deled course 506 assignment 2 Question 2 With Answer

About The Author

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top