आंखों में गुहेरी क्यों होती है? और गुहेरी ठीक करने के उपाय

Last Updated on 5 महीना by Abhishek Kumar

आंखों में गुहेरी क्यों होती है? और गुहेरी ठीक करने के उपाय जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़िए, क्यूंकि इस पोस्ट में आंखों में फुंसी होने पर ठीक करने के उपायों के बारे में जानकारी दी गयी है |

जैसा की आपको पता है सर्दी जाते ही गर्मी का मौसम आ जाती है और इसी मौसम में जयादा लोगो के आंखों में फुंसी (गुहेरी) होने लगता है | यदि आप आंखों में गुहेरी या आंख की फुंसी से परेशान है तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़िए |

आँखों में फुंसी या गुहेरी का होना गंभीर बीमारी नहीं है लेकिन अगर किसी को हो जाये तो यह सबसे ज्यादा तकलीफ देती है | इसको होने से आँखों में जलन होने के साथ आँखों को खोलने और बंद करने में दिक्कत होती है |

ankho me guheri kyu hoti hai

आंखों में गुहेरी का होना क्या है?

आँखों में गुहेरी का होना आम समस्या है | जब सर्दियाँ जाती है तो संक्रमण के वजह से आँखों के पलक के निचे या अंदर के तरफ फुंसी होने लगती है | इसके द्वारा खुजली और जलन होने लगती है जिसके बाद तेज रौशनी में रहना मुस्किल हो जाता है |

आंखों में फुंसी का होना सबसे दर्दनाक माना जाता है | अगर आप पलक झपकाते है तो दर्द का होना तय है | अगर गलती से छींक आ जाये तो जोर से दर्द करता है | पलक के निनारे लाल और नरम फुंसी बहुत ही तकलीफ देती है |

गुहेरी कितने प्रकार के होते है?

बाहरी भाग में गुहेरी का होना

पलक के अंदर की और फुंसी (गुहेरी) का होना |

आंखों में फुंसी क्यूँ होती है?

बिलनी होने के अनेको वजह है | अगर आपको गुहेरी हो रही है तो यह संक्रमण के वजह से ही होती है | इसको होने में बैक्ट्रिया जिम्मेदार होता है | अगर आप गन्दी चीजो को छूने के बाद आँखों को छूते है तो गुहेरी होना तय है |

यदि आप नाक के नालियों को साफ करके उसी हाथ से आँखों को छूते है तो गुहेरी होने की संभावना बढ़ जाते है |

यदि आप टॉयलेट करने के बाद अच्छे से हाथ धोये बिना आंखों को छूते है तो फुंसी (गुहेरी) हो सकती है |

आँखों को रगड़ का साफ करना

किसी केमिकल जैसी तरल (दूषित) पदार्थो से साफ करना |

ख़राब चीजो से मेकअप करना

इसके पहले गुहेरी का होना |

समय – समय पर पलके साफ नही करना

गुहेरी के लक्षण

यहां पर मई गुहेरी होने के लक्षण के बारे में बता रहा हूँ , इस पैराग्राफ में यह भी बताने वाला हूं की गुहेरी होने के संकेत क्या होते है |

  • पलकों में दर्द होना
  • पलकों के ऊपर सुजन
  • पलकों के किनारे लालिमा
  • आँखों में से पानी आना
  • आँखों को छूने पर दर्द होना
  • पलकों के ऊपर या अंदर भाग में फुंसी होना
  • जलन देना |

आँखों में फुंसी होने पर क्या करें?

आँखों में फुंसी होने पर नजदीकी चिकित्सक को दिखाएँ | इसके बाद महत्वपूर्ण दिए गए दवाइयों का सेवन करें |

इसके अलावा घरेलु उपाय भी कर सकते है लेकिन यह चिकित्सक के बताये गए दवाइयों के ऊपर निर्भर करता है |

अगर ठंडी के मौसम में गुहेरी हो रही है तो गर्म चीजो से सिकाई करें वहीँ गर्मी के दिनों में होने पर बर्फ से सिकाई करें |

आँखों में गुहेरी होने से कैसे बचाए?

अगर आपको हर बार आंखों में गुहोजनी (गुहेरी) हो रही है तो आप निम्नलिखित उपायों को कर सकते है, जो इस प्रकार है |

  • किसी भी गन्दी वस्तुओं को छूने के बाद हाथों को बार – बार धोये |
  • पलकों को हमेशा साफ रखें |
  • अगर आप महिला है और मेकअप करती है तो कुछ दिनों के लिए मेकअप करना छोड़ दे |
  • कभी भी रगड़कर आँखों को साफ न करें |
  • वैसे जगह पर गए हो जहा पर धुल उड़ता हो उस जगह पर चश्मे का इस्तेमाल करें |
  • पलक साफ करने के पैड का इस्तेमाल करें या रुई का इस्तेमाल करें |

गुहजनी फूटती है तो क्या होती है?

गुहेरी को कभी भी जान बुझकर नहीं फोड़ना चाहिए | जिस तरह से किसी कच्चे जख्म को फोड़ना ठीक नहीं होता उसी प्रकार गुहेरी को फोड़ना नहीं चाहिए | अगर गुहेरी अपने आप फूटती है तो आपका जख्म ठीक होने लगता है |

यदि आपका जख्म ठीक नहीं हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क जरुर करें | इससे यह होगा की आपका जख्म ठीक हो सकता है |

यह भी पढ़े

गोहोजनी ठीक करने की घरेलु उपाय क्या है?

अगर आपको गुहेरी हो गयी है तो अनेकों घरेलु उपाय बताये गए है जिसको इस्तेमाल करके आप गुहेरी ठीक कर सकते है |

सेंधा नमक

सेंधा नमक और एक कप गुनगुने पानी को एक साथ मिलकर नरम कपडे या रुई से सिकाई करें | इससे आँखों के निचे होने वाले दर्द और सुजन में आराम मिलता है | इन दोनों के मिश्रण को यूज केवल आँखों के बाहरी भाग पर ही करें |

इससे आँखों में होने वाले जख्म जल्दी पककर सुख जाते है और सारे पश बहार निकल जाते है | इसके बाद सूती कपडे से साफ करते है तो आपको आँखों को आराम मिलता है |

वर्फ का यूज

गर्मी के दिनों में आँखों में गुहोजनी होने पर बर्फ से सिखाई करें | जैसा की आपको पता होगा आज के समय में हर घर में बर्फ मौजूद होते है | ऐसे में बर्फ का इस्तेमाल करके आँखों को सिकाई करें |

बर्फ से सिकाई करने से गुहेरी के आसपास सुजन और दर्द में आराम मिलता है | इस लिए गर्मी के दिनों में गुहेरी होने पर आँखों को अच्छी तरह से सिकाई करें |

गर्म पानी

ठंडी के मौसम में गुहेरी होती है तो गर्म पानी से सिकाई करें | कहने का मतलब यह है की गर्म पानी को उतना ही गर्म करें जिससे आपको त्वचा पर सिकाई करने में परेशानी न हो |

हर रोज सुबह शाम गर्म (गुनगुने) पानी से सिकाई करने से आपको आराम मिल सकता है |

निष्कर्ष

इस पोस्ट में आंखों में गुहेरी क्यों होती है? और गुहेरी ठीक करने के उपाय के बारे में पूरी जानकारी शेयर की गयी है | अगर आप गुहोजनी से परेशान है तो जल्दी से नजदीकी डॉक्टर से दिखाएँ | इस आर्टिकल में यह भी बताया गया है की आँखों और हाथों को हमेशा साफ रखें |

About The Author

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top